Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों को होगा लाभ, होगी धन-धान्य की प्राप्ति, पढ़ें 10 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 10 मार्च 2026, दिन मंगलवार को सभी राशियों के लिए समय कैसा रहने वाला है आप इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 10 मार्च 2026 के राशिफल के बारे में.

Aaj Ka Rashifal

Photo Credit- News24GFX

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: आज 10 मार्च 2026 को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी. इसके साथ ही अनुराधा नक्षत्र रहेगा. हर्षण योग रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा. आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से दिन कैसा रहने वाला है?इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. आज के राशिफल के बारे में पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं. यहां पढ़ें 10 मार्च 2026 के दिन का राशिफल.

विज्ञापन

मेष राशि

विज्ञापन

आज के दिन आपको लोगो द्वारा मान-सम्मान मिलेगा और आपकी तारीफ भी होगी. कार्य में सफलता मिलेगी हालांकि आपको मेहनत पर ध्यान देना होगा भाग्य के भरोसे बैठना आज उचित नहीं है. आपको विवादों से दूर रहना होगा. आप अपनी सेहत का ख्याल रखें. अपनी वाणी पर संयम रखें. 

वृषभ राशि

विज्ञापन

आज आपको सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पडे़गी. इस राशि के जातक अपनी सेहत का ख्याल रखना पड़ेगा. जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं इसलिए तालमेल बनाकर चलें. दफ्तर में आपको सम्मान मिलेगा और आपके काम की सराहना भी होगी.

मिथुन राशि

विज्ञापन

आज के दिन आप को काम-काज और कार्य क्षेत्र मे नये आयाम स्थापित करने का मौका मिलेगा. आज घर मे किसी न किसी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. आज शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बढ़ेगी हालांकि आज देना आपको अपने जीवन साथी का साथ मिलेगा. पूजा पाठ में मन कम लगेगा.

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के जातको को आज के दिन हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में मन लगेगा. आज आपको अपने परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निर्वाह करने में मदद मिलेगी. आपको मामा परिवार से कोई अच्छी खबर मिलेगी. व्यापार से जुड़े जातकों को फूक फूक कर काम रखना होगा.

सिंह राशि

विज्ञापन

आज आपको धन का लाभ संभव है. आपकी सेहत ठीक रहेगी. आज के दिन आपको अपने शत्रु पक्ष से सावधान रहना होगा यद्यपि आपको आज कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी और पिता से भी आर्थिक लाभ मिलेगा. आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. सेहत ठीक रहेगी बस आपको अपने खान पियन में विशेष ध्यान दें होगा.

कन्या राशि

विज्ञापन

आज किसी महिला मित्र से सहयोग मिलेगा. आज वाणी पर संयम रखें. नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने वाली है  पैसों का आगमन सुचारू रूप से रहेगा, आय के कुछ नए स्रोत भी पैदा होंगे परन्तु जोखिम भरे मामलों में निवेश करने से बचना होगा लेकिन लेन-देन में सावधानी बरतें. 

विज्ञापन

तुला राशि

आज काम-काज मे मुनाफ़े की संभावना है, आज नौकरी पेसा से जुड़े हर एक काम में आपको सफलता ही मिलेगी क्योंकि समय आपके ही अनुकूल है यद्यपि नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं. काम के सिलसिले में दूर की यात्रा का योग भी बन रहा है, व्यापार और काम के सिलसिले में की गई यात्राओ से अप्रत्याशित लाभ भी होगा. 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आज के दिन आपको व्यापर में शानदार लाभ प्राप्त होगा. जमीन-जायदाद खरीदने के लिए समय आपके अनुकूल है. विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी और पढ़ाई में कोई-ना-कोई बाधाएँ आती ही रहेंगी हालांकि आज आने वाला परीक्षा परिणाम आपकी पक्ष में ही रहेगा.

विज्ञापन

धनु राशि

आज के दिन जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नाजुक रह सकती है. बच्चे परेशान हो सकते हैं. आपकी सेहत भी कमज़ोर रह सकती है. आपको जोड़ों में दर्द, अपच कारण दिक्क़त होने की संभावना नज़र आ रही है. वाहन चलाते वक़्त सावधान रहें. घर पर धार्मिक कार्यों का भी आयोजन होगा आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

आज के दिन आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना नज़र आ रही है, आगे बढ़ने के कई सुनहरे मौक़े मिलेंगे. बिज़नेस में आपको कई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है. खर्चों में भी वृद्धि होगी. किसी भी नए कारोबार में पैसा लगाने में हड़बड़ी न करें.

विज्ञापन

कुंभ राशि

आज पढ़ाई में आपका मन लगेगा और कड़ी मेहनत की बदौलत ही अच्छे परिणाम भी मिलेंगे लेकिन आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है. चित्रकला और मीडिया प्रबंधन से जुड़े विद्यार्थियों को बेहतर सफलता मिलेगी.

विज्ञापन

मीन राशि

आज आपको माता की सेहत का ख़्याल रखना होगा. उच्च रक्तचाप की दिक्क़तें भी हो सकती हैं जोड़ों में दर्द और अनिद्रा की समस्या हो सकती है. अध्यात्म की ओर आपका रूझान होगा. काम-काज को लेकर आज का दिन उत्तम है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ