Lucky Zodiac Signs: 9 दिन बाद बनेगा शुक्र-गुरु का केंद्र दृष्टि योग, इन 4 राशियों के रिश्तों में बढ़ेगी मिठास; पूरी होगी धन की आस

Lucky Zodiac Signs: 18 मार्च 2026 से शुक्र-गुरु का केंद्र दृष्टि योग बन रहा है, जिसे वैदिक ज्योतिष में बेहद शुभ माना गया है. इससे 4 राशि के जातकों के रिश्तों में मिठास और धन के नए अवसर बढ़ सकते हैं. आइए जानते हैं, किन राशि वालों के लिए सच में भाग्य का दरवाज़ा खुलने वाला है? चेक करें, क्या आपकी राशि भी इसमें शामिल है?

Lucky-Zodiac-Signs

Lucky Zodiac Signs: द्रिक पंचांग के अनुसार, 9 दिन बाद यानी 18 मार्च, 2026 से वैदिक ज्योतिष के दो सबसे शुभ ग्रह शुक्र और गुरु केंद्र दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं. इस योग को ज्योतिष में अत्यंत शुभ और उन्नति देने वाला योग माना गया है. इसका कारण यह है कि शुक्र भोग, सुख, धन और कला के कारक हैं, जबकि गुरु ज्ञान, धर्म और भाग्य के कारक हैं. जब दोनों ग्रह केंद्र दृष्टि योग से एक-दूसरे को देखते हैं, तो शुभ ऊर्जा संतुलित होकर बढ़ जाती है. इससे धन, प्रतिष्ठा, शिक्षा और नैतिकता साथ-साथ बढ़ती है और यह योग जीवन में अवसर, संरक्षण और सही निर्णय की क्षमता देता है. आइए जानते हैं, शुक्र-गुरु के इस योग से किन 4 राशियों के मिठास बढ़ेगी और धन की आस पूरी होगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि

18 मार्च से बनने वाला शुक्र-गुरु का केंद्र दृष्टि योग वृषभ राशि वालों के लिए रिश्तों में मधुरता बढ़ाने वाला रहेगा. परिवार और जीवनसाथी के साथ चल रही छोटी-मोटी गलतफहमियां धीरे-धीरे खत्म हो सकती हैं. प्रेम संबंधों में भरोसा मजबूत होगा. कामकाज में भी सकारात्मक माहौल बनेगा. धन से जुड़े प्रयासों में धीरे-धीरे सफलता मिलने के संकेत हैं. नई आय के अवसर भी सामने आ सकते हैं. निवेश या बचत से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने पर भविष्य में अच्छा लाभ मिल सकता है.

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए यह योग आपके लिए खास फलदायी माना जा रहा है. दांपत्य जीवन में सहयोग और समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ समय बिताने के अवसर मिल सकते हैं. जो लोग रिश्ते में हैं, उनके बीच भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत हो सकता है. कामकाज में आपकी मेहनत को पहचान मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे बेहतर हो सकती है. किसी पुराने प्रयास से धन लाभ का रास्ता भी खुल सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए यह योग आपके लिए भाग्य का साथ बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. परिवार के साथ रिश्तों में गर्मजोशी और अपनापन बढ़ेगा. किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को खुश कर सकती है. करियर और व्यापार से जुड़े निर्णयों में स्पष्टता आएगी. नई योजनाओं पर काम शुरू करने का उत्साह मिलेगा. आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं. लंबे समय से रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बन सकती है.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह योग मानसिक संतुलन और सकारात्मकता लेकर आ सकता है. परिवार और करीबी लोगों के साथ रिश्ते पहले से अधिक मधुर हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में समझदारी और सहयोग बढ़ेगा. करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आ सकते हैं. जो लोग नौकरी या व्यवसाय में बदलाव की सोच रहे हैं, उन्हें अनुकूल संकेत मिल सकते हैं. आर्थिक रूप से भी धीरे-धीरे स्थिरता आने की संभावना है और धन से जुड़ी उम्मीदें पूरी होने के योग बन सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ