Shani Vakri 2025: वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्म और मेहनत का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। यह ग्रह जिंदगी में अनुशासन, धैर्य और मेहनत लाता है। जब भी शनि अपनी चाल में परिवर्तन करते हैं तो इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कुछ के लिए बेहद शुभ तो कुछ के लिए यह अशुभ भी हो सकता है। आगामी 13 जुलाई 2025 की सुबह 9:36 बजे शनि मीन राशि में वक्री (उलटी चाल) शुरू करेंगे और 28 नवंबर 2025 को सुबह 9:20 बजे तक इसी चाल में रहेंगे। यह 138 दिन का समय कई राशियों के जीवन में नए मौके, तरक्की और स्थिरता लाएगा। मीन राशि के स्वामी गुरु हैं और शनि अभी मीन राशि में स्थित हैं। इस कारण मीन में उनकी उल्टी चाल का असर गहर होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब शनि उल्टी चाल चलते हैं तो यह समय पुराने काम पूरे करने, गलतियों को सुधारने और खुद को बेहतर बनाने का होता है। मीन राशि में शनि का वक्री होना आध्यात्मिक और भावनात्मक विकास के लिए खास रहने वाला है। यह समय उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो मेहनत और धैर्य के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहे हैं। शनि की यह चाल करियर, पैसा, रिश्ते और स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। आइए जानते हैं कि शनि की चाल में यह बदलाव किन राशि वालों के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा?
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के 11वें भाव पर शनि के वक्री होने का असर होगा। जो फायदा, दोस्ती और इच्छापूर्ति का भाव है। इस दौरान आपको पुराने ओल्ड इंवेस्टमेंट से प्रॉफिट, नए बिजनेस के मौके और दोस्तों से सपोर्ट मिलेगा। अगर आपका कोई प्रोजेक्ट रुका था, तो वह अब पूरा हो सकता है। आपका समाज में रुतबा बढ़ेगा और आपकी मेहनत रंग लाएगी। जॉब करने वाले लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में तरक्की का रास्ता खोलेंगी।
उपाय: शनिवार को काले तिल और सरसों का तेल जरूरतमंदों को दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना 10वें भाव पर असर डालेगा। इस दौरान आपके रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने के योग बनेंगे। अगर आप बिजनेस करते हैं, तो नई डील्स और पार्टनरशिप आपके लिए फायदेमंद रहेगी। वक्री शनि आपके पुराने प्रोजेक्ट्स को रिव्यू करने और उन्हें बेहतर बनाने का मौका देंगे। आपकी मेहनत और अनुशासन को बॉस या क्लाइंट्स सराहना मिलेगी। यह समय आपके लिए करियर में नई ऊंचाइयां छूने और समाज में नाम कमाने का है।
उपाय: शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और दीपक जलाएं।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के 9वें भाव पर शनि के वक्री होने का प्रभाव होगा। यह भाव भाग्य, पढ़ाई और लंबी यात्राओं का है। इस दौरान काम या पढ़ाई से जुड़ी विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं, तो रिजल्ट्स शानदार रहेंगे। रुका हुआ पैसा या लोन वापस मिल सकता है। परिवार के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और आध्यात्मिक कामों में मन लगेगा। वक्री शनि पुरानी रुकावटों को हटाकर नए रास्ते खोलेंगे। यह समय आपके लिए लक और मेहनत का शानदार मेल रहने वाला है, जो आपको जिंदगी में आगे बढ़ाएगा।
उपाय: शनिवार को काले कपड़े और उड़द की दाल दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के 7वें भाव को शनि का वक्री होना प्रभावित करेगा। यह भाव रिश्ते, शादी और बिजनेस पार्टनरशिप का है। इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन में प्यार और समझदारी बढ़ेगी। अगर आप सिंगल हैं, तो शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा होगा और पुराने क्लाइंट्स से डील फाइनल हो सकती है। वक्री शनि आपके रिश्तों को मजबूत करने और पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का मौका देंगे। शनि की उलटी चाल पुराने रिश्तों को ताजा कर देगी। यह समय आपके लिए प्यार और बिजनेस में स्थिरता लाने का है।
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।
मकर राशि
मकर राशि वालों के तीसरे भाव पर शनि के वक्री होने का असर होगा। यह भाव हिम्मत, संचार और छोटी यात्राओं का है। इस दौरान आपके रुके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते और मधुर बन जाएंगे। बिजनेस या काम से की गईं छोटी यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स की तारीफ होगी और आपमें कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। वक्री शनि आपके पुराने आइडियाज को सक्सेस में बदल देगा। यह समय आपके लिए नए मौके कैच करने और कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ने का है।
उपाय: शनिवार को कौवों को रोटी और आवारा कुत्तों को खाना खिलाएं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के पहले भाव में ही शनि के वक्री होने का असर होगा। यह भाव पर्सनैलिटी और सेल्फ-कॉन्सेप्ट का है। इस दौरान आपके अंदर कॉन्फिडेंस और अनुशासन बढ़ेगा। आप अपने लक्ष्यों को लेकर सीरियस होंगे और पुराने काम पूरे करने में कामयाब रहेंगे।। स्वास्थ्य में सुधार होगा और लोग आपकी मेहनत की तारीफ करेंगे। वक्री शनि आपको अपने अंदर झांकने और बेहतर बनने का मौका देंगे। यह समय आपके लिए जिंदगी में स्टेबिलिटी और सक्सेस पाने का है।
उपाय: शनिवार को शनि मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 108 बार जप करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- शानदार लाइफ के लिए तैयार हो जाएं ये 7 राशियां, शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से दूर होंगी परेशानियां
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines