हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आने वाले 12 माह तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती, जीना होगा मुहाल!

Shani Vakri: साल 2024 में 29 जून को शनि गोचर हुआ था, जिसके बाद वर्ष 2025 में 29 मार्च को शनि ग्रह अपनी चाल बदलेंगे। शनि गोचर का नकारात्मक प्रभाव खासतौर पर पांच राशियों के जातकों की जिंदगी पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का बुरा प्रभाव रहेगा।

विज्ञापन

Shani Vakri 2024: कर्मफल दाता शनि देव सबसे धीमी चाल चलते हैं। इसी वजह से प्रत्येक राशि में शनि ग्रह लगभग 18 माह तक रहते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी शनि ग्रह राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव हर एक व्यक्ति के करियर, रिलेशनशिप और स्वास्थ्य पर पड़ता है। साल 2024 में शनि महाराज ने 29 जून को अपनी चाल बदलते हुए कुंभ राशि में गोचर किया था। वहीं इसके बाद साल 2025 में भी शनि का राशि परिवर्तन होगा। वर्ष 2025 में 29 मार्च को शनि ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आने वाले 12 माह का समय कुछ राशियों के लोगों के लिए कठिन रहेगा। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनकी कुंडली में आने वाले 12 महीने तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी।

मिथुन राशि

शादीशुदा लोग जीवनसाथी और परिवारवालों से वार्ता करते समय संयम रखें, नहीं तो छोटी-सी बात पर बड़ी लड़ाई हो सकती है। भाग्‍य का साथ न मिलने के कारण कारोबारियों की अहम डील टूट जाएगी। इसी वजह से आपकी सेहत भी खराब हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 1 दिन बाद 8 अद्भुत संयोग से 5 राशियों को होगा लाभ, जमा-पूंजी में होगी वृद्धि!

विज्ञापन

कर्क राशि

सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का प्रमोशन रुक सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। हो सके तो, शादीशुदा लोग इस समय मांगलिक कार्यक्रम में न जाएं, क्योंकि वहां आपकी घरवालों से लड़ाई हो सकती है।

वृषभ राशि

नौकरीपेशा लोगों को अगले हफ्ते प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ा अशुभ समाचार मिल सकता है। वृषभ राशि के लोग पैसों का लेनदेन करते वक्त होशियार रहें। नहीं तो कोई भी बेवकूफ बनाकर आपको लूट सकता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी सिंह राशि के लोगों के कार्यों में रुकावट डालने का प्रयास करेंगे। ऐसे  में आपको धैर्य से काम लेना होगा, वरना झगड़ा भी हो सकता है। यदि आप अपने पार्टनर के साथ मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे हैं, तो वहां अपने गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करें, नहीं तो जीवनसाथी और घरवालों से अनबन होने की संभावना है।

धनु राशि

कुंडली में 4 से ज्यादा ग्रहों की कमजोर स्थिति की वजह से धनु राशि के लोगों को सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घर-परिवार में भी अशांति का वातावरण रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 35 दिनों में इन 5 राशियों के जीवन का होगा कायापलट, वाणी के कारक ग्रह बढ़ाएंगे परेशानियां!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola