---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar: शनि ने बदली चाल, फिरेंगे इन 3 राशियों के दिन; साढ़ेसाती-ढैय्या वालों को भी राहत

Shani Gochar: 21 मार्च 2026 को दोपहर 4 बजे शनि ने उत्तर भाद्रपद के तृतीय चरण में प्रवेश कर अपनी चाल बदली। इस गोचर से मेष, मीन, कुंभ राशियों को लाभ मिलेगा और साढ़ेसाती-ढैय्या से परेशान सिंह व धनु राशि वालों को भी राहत मिलने के योग बन रहे हैं। चेक करें, कहीं आपकी राशि भी इसमें शामिल तो नहीं है?

---विज्ञापन---

Shani Gochar: द्रिक पंचांग के अनुसार, शनिवार 21 मार्च, 2026 को दोपहर बाद 04:00 PM बजे से शनि ग्रह ने उत्तर भाद्रपद के द्वितीय चरण से में तृतीय चरण में प्रवेश कर अपनी चाल बदल ली है। इस चरण में वे 17 अप्रैल तक रहेंगे, जब तक कि वे उत्तर भाद्रपद के चतुर्थ पद नहीं चले जाएंगे। शनि के इस गोचर से 3 राशियों को जातकों को सबसे अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि नवरात्रि के तीसरे दिन और पहले शनिवार को होने वाला शनि का यह गोचर साढ़ेसाती-ढैय्या से परेशान जातकों के लिए भी लाभकारी है। आपको बता दें, साढ़ेसाती से ग्रस्त 3 राशियां मेष, मीन और कुंभ और ढैय्या की मार झेल रही दो राशियां सिंह और धनु भी राहत पाएंगी।

इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए यह समय मेहनत का दमदार फल देने वाला है। करियर में तेजी से प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन सफलता भी साथ चलेगी। आत्मविश्वास नई ऊंचाइयों को छुएगा और आपके फैसले असर दिखाएंगे। बिजनेस में लाभ के संकेत मिलेंगे। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। सही फैसले भविष्य संवारेंगे। नई साझेदारियां फायदे का सौदा बन सकती हैं। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। काम में आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बदलाव और मौके लेकर आया है। नई दिशाएं खुलेंगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। सोच-समझकर लिया गया हर निर्णय सफलता की ओर ले जाएगा। आपकी ऊर्जा और सक्रियता आपको भीड़ से अलग पहचान दिलाएगी। नई योजनाएं रंग लाएंगी। दोस्तों का सहयोग बढ़ेगा। करियर में नई पहचान बनेगी। नई नौकरी या प्रमोशन के योग बन सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में बड़ी सफलता मिल सकती है। नेटवर्किंग से लाभ के नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय संतुलन और समझदारी का है। कामकाज में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार का साथ मजबूती देगा। धैर्य के साथ उठाया हर कदम लाभ दिलाएगा। आपकी सूझबूझ कठिन परिस्थितियों को भी आसान बना देगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। लगातार प्रयास सफलता की राह बनाएंगे। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं। नए अवसर धीरे-धीरे आपके पक्ष में आएंगे। भावनात्मक संतुलन आपको बड़ी सफलता दिलाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: ऐसी गुण और आदत वाले लोग जल्दी बनते हैं धनवान, जानें घर में खुशहाली लाने का उपाय

साढ़ेसाती-ढैय्या वालों को भी मिलेगी राहत

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए समय अब करवट ले रहा है। साढ़ेसाती का दबाव ढीला पड़ता दिख सकता है। रुके हुए काम तेजी से आगे बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में जबरदस्त उछाल आएगा। आर्थिक हालात संभलने लगेंगे और मन हल्का महसूस होगा। नई शुरुआत का साहस बढ़ेगा। वरिष्ठों से सराहना मिल सकती है। सेहत में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह समय मजबूत वापसी का संकेत दे रहा है। साढ़ेसाती का बोझ हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता और सम्मान दोनों बढ़ेंगे। आर्थिक सुधार से राहत मिलेगी। परिवार के साथ खुशियां लौटेंगी। नई जिम्मेदारियां उत्साह जगाएंगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पुराने रिश्ते फिर से जीवंत होंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह दौर उम्मीदों की नई किरण लेकर आया है। साढ़ेसाती का असर अब कम होता नजर आएगा। करियर में नए रास्ते खुलेंगे। मन में सुकून और स्थिरता बढ़ेगी। पुराने उलझे मामले सुलझने लगेंगे। रिश्तों में अपनापन गहराएगा। निवेश के मौके आकर्षित करेंगे। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को अब राहत की सांस मिल सकती है। ढैय्या का असर धीरे-धीरे कम होने के योग हैं। अटके काम पूरे होने लगेंगे। तनाव घटेगा और आत्मबल बढ़ेगा। समय आपके पक्ष में झुकता दिख रहा है। आय के नए रास्ते खुलेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। यात्राएं लाभदायक साबित होंगी।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय नई उम्मीद और जोश से भरा रहेगा है। ढैय्या का असर कमजोर पड़ सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। हर कदम पर आत्मविश्वास झलकेगा।
शिक्षा और करियर में तरक्की मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए अवसर सफलता दिलाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Premanand Maharaj Updesh: प्रेमानंद महाराज ने बताया तुरंत छोड़ दें ये 10 काम, वरना सब हो जाएगा तबाह

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Mar 21, 2026 10:22 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola