हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सावन के दूसरे सोमवार से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत; शिव कृपा से अपार धन लाभ, नौकरी में तरक्की!

Sawan 2024 Rashifal: सावन का दूसरा सोमवार अनेक राशियों के जातकों के जीवन में नया मोड़ ला सकता है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल और योग-संयोग से 3 राशियों के जातकों को अपार धन लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के जातकों के ऊपर शिवजी कृपा बरसने वाली है?

विज्ञापन

Sawan 2024 Rashifal: सावन के दूसरे सोमवार 29 जुलाई से अनेक राशियों के जीवन में व्यापक बदलाव आने वाले हैं। इस दिन अनेक शुभ संयोग बन रहे हैं। यह सोमवार व्रत भरणी और कृत्तिका नक्षत्र में रखा जाएगा। ये दोनों ही नक्षत्र बेहद शुभ माने गए हैं, जो हर काम में सफलता दिलाने में मददगार होते हैं। आइए जानते हैं, किन 3 राशियों के जातकों के ऊपर शिवजी कृपा बरसने वाली है, जिससे उनके जीवन में नया मोड़ आ सकता है?

वृषभ राशि

शिव कृपा से आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी और उचित कर्म करने का संकल्प मजबूत होगा। आपकी सोच में आया सकारात्मक बदलाव आपको हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला सिद्ध हो सकता है। जीवन में जोखिम लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिसका भविष्य में अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरी में तरक्की की संभावना है। साझेदारी के व्यापार से जुड़े जातकों के आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं। स्टूडेंट्स जातकों की क्रिएटिविटी यानी रचनात्मकता में वृद्धि होगी, उन्हें योग्यता सिद्ध करने के कई मौके मिलेंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

आपकी पर्सनालिटी में एक शानदार निखार आएगा। विचारों में स्थिरता आएगी, दुविधाएं समाप्त होने से काम में प्रगति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत फलदायी सिद्ध हो सकता है। आपके संपर्क ऊंचे लोगों से होंगे, जो आपकी आमदनी में इजाफा कर सकता है। जमीन-जायदाद के विवाद समाप्त होने के योग हैं। धन कामाने के उपाय सफल होंगे। धन की आमद बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक खुशियां बढेंगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अविवाहित जातकों के लिए नए रिश्ते आ सकते हैं।

विज्ञापन

कन्या राशि

बेरोजगार युवकों को रोजगार मिलने के योग हैं। आप पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। व्यापार में उन्नति होगी, लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में उछाल आ सकता है। जॉब की तैयारी में जुटे जातक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको अच्छे काम से पहचान मिलेगी। कारोबार में विस्तार होने से मुनाफा बढ़ने के योग हैं। कारोबार के मसले हल होने की संभावना है। जीवन के भौतिक सुख-साधनों बढ़ोतरी वृद्धि होगी। फैमिली लाइफ बहुत खुशनुमा रहेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आप भी घर पर दूध फाड़कर बनाते हैं पनीर? तो खुद बिगाड़ रहे हैं अपना भाग्य! जानिए कैसे

ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी पहनते हैं हाथ में कई महीनों तक कलावा? तो जान लें रक्षा सूत्र से जरूरी ये खास बातें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola