Raviwar Ke Upay : आज, 2023 के सितंबर महीने का दूसरा रविवार है। हिंदू सनातन धर्म में हर दिन का संबंधन किसी न किसी ग्रह और देवता से संबंधित है। इसकी कड़ी रविवार का दिन पूरी दुनिया को प्रकाशमान करने वाले भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन भगवान भाष्कर की खास पूजा अर्चना की जाती है।
ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है कि अगर आपके जीवन और कार्य में लगातार में बाधाएं आती हैं, तो यह आपके जीनव में या फिर राशि में सूर्य की कमजोरी के कारण हो सकता है। ऐसे में जातक सूर्य को मजबूत करने के कुछ आसान और फलकारी उपाय करके इसके मजबूत बना सकते हैं।
मान्यता है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन सुबह-सुबह सूर्य देव की पूजा करता है और उन्हें अर्घ्य देता है, तो सूर्य देव प्रसन्न होने लगते हैं और उनके जीवन की सभी कठिनाई धीरे-धीरे कम होने लगता है और धीरे-धीरे उनकी कठिनाइयां कम होने लगती है।
यदि किसी जातक के लिए हर दिन सूर्य भगवान की आराधाना और उन्हें अर्घ्य देना संभव नहींं है तो वह व्यक्ति कम से कम रविवार को जरूर सूर्य भगवान की विशेष पूजा अचर्ना करे और सूर्य देवता को अर्घ्य दे तो भी काफी लाभ मिलता है। दरअसल रविवार का दिन सूर्य देव का विशेष दिन माना जाता है ऐसे में यह काफी फलदायी होता है।
रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करने और सूर्य देव को अर्घ्य देने से। व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और धन-संपत्ति का वास होने लगता है। साथ-साथ ही, जातक के दुश्मन भी दोस्त बनने लगते हैं और शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होती है।
मान्यता के मुताबिक रविवार के दिन विधिवत सूर्य व्रत, पूजा-अर्चना और सूर्य देव की कथा सुनने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और सभी परेशानियां खत्म होने लगती है।
यह भी पढ़े- Aaj ka Rashifal, 10 September 2023: सूर्य चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत, होगा फायदा ही फायदा
रविवार के उपाय (Raviwar Ke Upay)
- रविवार के दिन तांबे के लोटे में चावल, लाल रंग के फूल और जल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें। संभव हो तो सूर्य देव को जल अर्पित करते समय ‘ऊँ सूर्याय नम: ऊँ खगाय नम:, ऊँ भास्कराय नम:, ऊँ रवये नम:, ऊँ भानवे नम:, ऊँ आदित्याय नम:’ मंत्रों का जाप करना काफी फलदायी रहता है।
- सूर्य देव को जल अर्पित करते समय संभव हो तो जल पात्र में रोली, लाल चंदन और लाल पुष्प जरुर डालें।
- सूर्य देव को तांबे के बर्तन से अर्घ्य देना काफी शुभ माना गया है।
- साथ ही रविवार के दिन लाल कपड़े, लाल चंदन, गेंहू और गुड़ का उपयोग भी करना चाहिए।
- रविवार के दिन लगातार भगवान भास्कर का व्रत करने से जातक को पद-प्रतिष्ठा और धन की प्राप्ति होती है।
- रविवार के दिन सूर्य भगवान की पूजा अर्चना से स्वास्थ्य लाभ होता है। जातक को अगर नेत्र और चर्म संबंधित को रोगों से उससे मुक्ति मिलती है।
(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
यह भी पढ़े- Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं ना करें ये भूल, नहीं मिलेगा व्रत का लाभ
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
Aaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
2 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
2 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगा नुकसान? पढ़ें 29 सितंबर 2026 का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार को इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार, पढ़ें 28 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoVideo: सितंबर के अंत में तुला राशि को मिलेगी खुशखबरी, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoLucky Zodiac Signs: पितृ पक्ष में 5 राशियों के जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव, मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज रविवार को इन 5 राशियों के लिए बनेंगे सफलता के योग, पढ़ें 27 सितंबर 2026 का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines