Rahu Gochar Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में मकर राशि को अधिकार, कर्म और संघर्ष के बाद सफलता का प्रतीक माना गया है, क्योंकि इस यह राशि शनि के स्वामित्व है. यह सफलता धीरे से मिलती है, लेकिन स्थायी होती है. वहीं, छाया ग्रह राहु के इस राशि में गोचर करने से लोगों अचानक बड़ी सफलता मिल जाती है. यहां आने से राहु व्यक्ति को और मेहनती, रणनीति बनाकर आगे बढ़ने वाला और लक्ष्य के प्रति जागरूक और डेडिकेटेड बनाता है.
द्रिक पंचांग के अनुसार, 25 नवंबर, 2026 को राहु कुंभ राशि के निकलकर मकर राशि में आएंगे, जो राहु का स्पष्ट गोचर होगा. इसके बाद जून 2028 तक राहु इसी राशि यानी मकर में रहेंगे. आइए ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य से जानते हैं, किन 5 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ हो सकता हैं और इनके घर अचानक धन-धान्य की ढेर लग सकती है?
राहु गोचर मेष राशिफल
मकर राशि में मेष गोचर मेष राशि वालों को राजयोग जैसा फल देगा. इनके हर काम अचानक गति पकड़ेंगे. बरसों से रुके काम बनने लगेंगे. वर्क प्लेस पर अधिकारियों और कलीग की सहायता प्राप्त होगी. मनचाही नौकरी या महचाहे जगह पर प्रमोशन हो सकता है. नया काम शुरू होने के योग बनेंगे. अचानक भाग्य बलवती होकर लाभ करवाएगा.
यह भी पढ़ें: Home Vastu Tips: लिविंग रूम की दीवारों के ये 5 रंग कम करते हैं तनाव, जानें कलर और मूड का वास्तु कनेक्शन
राहु गोचर सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए राहु गोचर सफलता दिलाने का खास समय साबित हो सकता है. गुप्त शत्रु होंगे, तो गुप्त मित्र भी बनेंगे. विरोधी चाहकर भी कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे. कोई भारी पुराना कर्ज चुकता होने का योग बनेगा. कोई बड़ी आर्थिक सहायता मिल सकती है. कानूनी मसले सुलझेंगे. जमीन-जायदाद का लाभ हो सकता है.
राहु गोचर तुला राशिफल
तुला राशि के जातकों को राहु गोचर से खूब फायदा होने के योग हैं. सुख और ऐश्वर्य में खूब वृद्धि होगी. घर से बाहर तक सुख के साधन बढ़ेंगे. खानदानी जमीन का मसला सुलझेगा. परिवार के बड़ों और रिश्तेदारों की हेल्प मिलेगी. नया मकान खरीदने के योग बन सकते हैं. शेयर बाजार का निवेश बड़ा रिटर्न दे सकता है.
यह भी पढ़ें: Umbrella in Dream: सपने में खुद को छाता लेकर चलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
राहु गोचर मकर राशिफल
मकर राशि के जातकों के लिए यह उनका गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. पर्सनैलिटी में चुंबकीय आकर्षण आएगा. सामाजिक प्रभाव में खूब बढ़ोतरी होगी. महत्वाकांक्षाएं चार्म पर होंगी, पर निर्णय दूरगामी और सफलता दिलाने वाला होगा. राजनीति से जुड़े बड़ा पद और नाम कमा सकते हैं. कारोबार में भी दबदबा और धन बढ़ेगा.
राहु गोचर मीन राशिफल
मीन राशि के लिए राहु का यह गोचर बेहद सकारात्मक रहेगा. इनकम, निवेश और शेयर बाजार से अधिक लाभ होंगे. अचानक धन वर्षा भी हो सकती है. दोस्तों का सहयोग प्राप्त होने से व्यापार एक नए लेवल पर जा सकता है. बैकअप में भाई भी खड़े हो सकते हैं. एक अधिक इनकम स्रोत से पैसा आ सकता है. भाग्य और खुशी का साथ मिलेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
6 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines