समय के प्रभाव के लिहाज से 18 महीना यानी कि डेढ़ साल एक लंबा समय होता है, जिससे जिंदगी पूरी तरह से बदल सकती है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, राहु और केतु डेढ़ साल बाद अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। अभी राहु मीन राशि में और केतु कन्या राशि में विराजमान हैं। लेकिन 18 मई, 2025 से राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। राहु और केतु को मायावी और छाया ग्रह कहा गया है, जो जातक (व्यक्ति) के थॉट्स यानी विचारों के सबसे अधिक प्रभावित करते हैं। राहु-केतु के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर न केवल व्यापक बल्कि गहरा पड़ेगा। आइए जानते है, किस राशि के लिए यह गोचर कैसा रहेगा?
मेष राशि
इस अवधि में आप सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय हो सकते हैं, लेकिन नई मित्रता या समूहों से जुड़ने से पहले सतर्क रहना होगा। करियर में कुछ अप्रत्याशित बदलाव संभव हैं, जो आपकी सोच को चुनौती दे सकते हैं।
वृषभ राशि
पेशेवर क्षेत्र में राहु की उपस्थिति नई संभावनाओं को जन्म दे सकती है, परंतु इसके साथ भ्रम या भ्रमित निर्णयों से भी सतर्क रहना जरूरी होगा। प्रतिष्ठा को लेकर सचेत रहें और व्यावसायिक फैसलों में पारदर्शिता बनाए रखें।
मिथुन राशि
आपके दृष्टिकोण और विश्वास प्रणाली में बदलाव आ सकता है। विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन कुछ भ्रमित करने वाले विकल्प भी सामने आ सकते हैं। निर्णय लेने में धैर्य से काम लें।
कर्क राशि
राहु और केतु का यह गोचर आपको भावनात्मक रूप से गहराई में ले जा सकता है। साझेदारी, निवेश या विरासत से जुड़ी स्थिति जटिल हो सकती है। गोपनीय बातों को लेकर सतर्कता जरूरी होगी। आपकी इनकम अचानक बढ़ सकती है।
सिंह राशि
केतु की उपस्थिति रिश्तों में कुछ दूरी या अस्पष्टता ला सकती है। भागीदारी के मामलों में संवाद की कमी महसूस हो सकती है। राहु आपके दृष्टिकोण को यथार्थ से अलग ले जा सकता है, इसलिए संबंधों में स्पष्टता बनाए रखना अहम होगा।
कन्या राशि
दैनिक जीवन में कुछ असंतुलन महसूस हो सकता है। स्वास्थ्य और कार्यस्थल से जुड़े निर्णयों में आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। हर छोटी बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें।
तुला राशि
राहु की स्थिति आपके रचनात्मक पक्ष को उभार सकती है, लेकिन साथ ही आकर्षण या रोमांच की तलाश आपको भ्रम में भी डाल सकती है। प्रेम संबंधों में सतर्कता आवश्यक होगी।
वृश्चिक राशि
गृहस्थ जीवन और निजी मामलों में गहराई से सोचने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। पुराने मुद्दे फिर से उभर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण में अस्पष्टता या दूरी का अनुभव हो सकता है।
धनु राशि
आपकी सोच और संवाद शैली में रहस्यमयता आ सकती है। छोटी यात्राएं, भाई-बहनों से संबंध या तकनीकी कार्यों में उलझन संभव है। स्पष्ट विचार और संप्रेषण पर जोर दें। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे।
मकर राशि
वित्तीय स्थिति में अस्थिरता संभव है, विशेष रूप से अचानक लाभ या हानि के योग बन सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण और मूल्यांकन में सावधानी जरूरी होगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। लाइफ पार्टनर से नजदीकी बढ़ेगी।
कुंभ राशि
राहु के आपकी ही राशि में प्रवेश से आत्मविश्वास बढ़ सकता है, लेकिन साथ ही आपकी सोच में भ्रम और अनिर्णय भी आ सकता है। दूसरों की राय को समझना और अपनी सीमाओं को पहचानना जरूरी होगा।
मीन राशि
यह गोचर आपको अंदरूनी रूप से अधिक संवेदनशील बना सकता है। अनजाने भय, सपनों या गुप्त विचारों से प्रभावित होने की संभावना है। ध्यान और आत्मनिरीक्षण के लिए यह समय उपयुक्त हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Swapna Shastra: नींद में दिखने वाले ये 7 संकेत, जिंदगी में मचा सकते हैं उथल-पुथल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines