---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vastu Tips: घर में यहां से होता है मां लक्ष्मी का प्रवेश, भूल से भी न करें ये 7 गलतियां, वरना लौट जाएंगी धन की देवी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की एक जगह सबसे खास और सबसे अलग है। इसी जगह से घर में देवी लक्ष्मी का प्रवेश होता है। इसलिए यदि इस स्थान से जुड़े कुछ खास नियमों का पालन न किया जाए, तो मां लक्ष्मी नाराज होकर घर से लौट भी सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 7 गलतियां, जो अनजाने में हम कर बैठते हैं और जिनसे तुरंत बचना चाहिए?

---विज्ञापन---

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार केवल प्रवेश और निकास का मार्ग नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा, समृद्धि और मां लक्ष्मी के आगमन का प्रमुख स्थान है। जी हां, यह ‘धन का गेटवे’ है। यदि यहां कोई वास्तु दोष हो या सफाई-सजावट में लापरवाही बरती जाए, तो इससे धन की देवी नाराज़ हो जाती हैं और घर से धन-धान्य दूर हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसी 7 आम गलतियों के बारे में, जो कई लोग अनजाने में करते हैं और जिन्हें सुधारकर आप अपने घर में सुख-समृद्धि बनाए रख सकते हैं?

इस समय न लगाएं झाड़ू

सुबह सूर्य निकलने के बाद और शाम को सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है। विशेष रूप से शाम को झाड़ू लगाने से धन की हानि और अशांति का खतरा बढ़ता है।

---विज्ञापन---

यहां न जमा होने दें कबाड़

दरवाजे के आसपास गंदगी, जूते-चप्पल, टूटा फर्नीचर या कबाड़ रखना देवी लक्ष्मी के मार्ग में बाधा उत्पन्न करता है। यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है।

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: कभी नहीं होगी पैसों की कमी, बस गांठ बांध लें विदुर नीति की ये 6 सीख

---विज्ञापन---

इस हाल में न रखें दरवाजा

अगर मुख्य दरवाजे पर दरारें हैं, लकड़ी सड़ चुकी है या रंग उखड़ रहा है, तो यह मां लक्ष्मी के अपमान जैसा माना जाता है। इससे घर की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता है।

भूलकर भी यहां न फेंके कचरा

कई लोग झाड़ू लगाने के बाद कचरा दरवाजे के बाहर फेंक देते हैं। वास्तु के अनुसार यह ऐसा है जैसे आप समृद्धि को अपने हाथों से बाहर कर रहे हों। कचरे को हमेशा घर के भीतर एकत्र करें और उचित स्थान पर डिस्पोज करें।

---विज्ञापन---

इससे दरवाजे को बचाएं

मुख्य द्वार पर जाले या धूल का जमाव दर्शाता है कि घर में ऊर्जा का प्रवाह रुक गया है। यह आलस्य, दरिद्रता और रुकावटों का प्रतीक होता है, जिससे मां लक्ष्मी दूर हो सकती हैं।

यहां कभी न रखें झाड़ू

झाड़ू को कभी भी मुख्य दरवाजे के सामने या पास नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है और सुख-शांति में बाधा आती है।

---विज्ञापन---

मेन गेट के सामने न हों ये चीजें

यदि मुख्य दरवाज़ा खुलते ही सामने दीवार, बाथरूम या सीढ़ियां हों, तो ऊर्जा का प्रवाह वहीं रुक जाता है। इससे घर में मानसिक तनाव, रुकावटें और आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

ये भी पढ़ें: Swapna Shastra: नींद में दिखने वाले ये 7 संकेत, जिंदगी में मचा सकते हैं उथल-पुथल

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 15, 2025 09:38 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola