Grah Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के सिद्धांत के अनुसार, राहु-केतु एक-दूसरे से विपरीत रहने वाले जुड़वां ग्रह हैं। ये दोनों ही छाया ग्रह हैं और दोनों ही रहस्य और अनिश्चितता को बढ़ावा देते हैं। ये एक ही दिन एक ही समय पर अलग-अलग राशियों में गोचर करते हैं। साल 2025 में राहु और केतु ने कोई राशि परिवर्तन नहीं किया था। ये दोनों ग्रह अक्टूबर 2023 से अपनी वर्तमान राशियों में हैं। बता दें कि राहु अभी मीन राशि और केतु ग्रह कन्या राशि में विराजमान हैं।
वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, साल 2025 में राहु और केतु एक बार फिर एक ही दिन एक ही समय अलग-अलग राशियों में गोचर करेंगे। रविवार 18 मई, 2025 को दोपहर बाद 4 बजकर 30 मिनट पर जहां राहु ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, वहीं केतु ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव पर ज्योतिषाचार्यों और पंडितों की न केवल खास बल्कि पैनी नजर रहती है, क्योंकि इनके एक साथ राशि परिवर्तन से 12 राशियों के जीवन में परिवर्तन आ जाता है।
राहु-केतु गोचर का राशियों पर असर
साल 2025 में राहु और केतु का गोचर ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि इन छाया ग्रहों का प्रभाव जीवन के विभिन्न सेक्टर और पहलुओं पर पड़ता है। राहु-केतु का गोचर अक्सर अप्रत्याशित और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को बढ़ावा देता है। अक्सर यह देखा गया है कि इन दोनों ग्रहों की चाल में बदलाव करने से सकारात्मक से अधिक नकारात्मक प्रभाव होते हैं। साल 2025 में इनके गोचर से 5 राशियों के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे स्वास्थ्य, धन, संबंध, और मानसिक शांति पर पड़ने की आशंका है। बता दें, राहु-केतु छाया ग्रह हैं और इनका प्रभाव अक्सर अप्रत्याशित होता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
मेष राशि
राहु और केतु का राशि परिवर्तन मेष राशि जातकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे प्रगति में बाधा बनेगी। सिरदर्द, आंखों की समस्याएं, कमर, त्वचा रोग, हाजमा और हार्मोन संबंधी समस्याएं खर्च भी बढ़ाएंगी और परेशान भी करेंगी। कार्यस्थल पर तनाव और सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रोजेक्ट्स में अड़चनें आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। हाथ हमेशा तंग रहेगा।
मिथुन राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए राहु और केतु का राशि परिवर्तन स्वास्थ्य संबंधी पाचन संबंधी समस्याएं। आपका वजन बहुत अधिक बढ़ सकता है और थकान महसूस हो सकती है। कार्यस्थल पर मानसिक तनाव और अस्थिरता हो सकती है। प्रमोशन में देरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में अशांति हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आप व्यक्तिगत रूप से परेशान रहेंगे। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। अचानक खर्चों से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि जोड़ों का दर्द, अनिद्रा, लेकिन करियर और नौकरी पर गंभीर असर होंगे। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में खुद का खर्च एक बड़ी चुनौती बानगी। मैरिड लाइफ में जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, यदि अनावश्यक खर्चों से नहीं बचेंग, तो जीना मुहाल हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए इन दोनों छाया ग्रहों का गोचर अनुकूल नहीं रहेगा। हड्डियों और जोड़ों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। पुरानी बीमारियां उभर सकती हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। करियर में स्थिरता बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। अचानक खर्चों के कारण तंगहाली बढ़ेगी।
कुंभ राशि
राहु केतु के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों की मानसिक तनाव और चिंता की समस्याएं बढ़ सकती हैं। नींद की कमी हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य समस्याएं गंभीर होंगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन साथ ही चुनौतियां इतनी अधिक होंगी कि काम ठप पर सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में अस्थिरता होने की प्रबल आशंका है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव आने से धन संकट बढ़ेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
3 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
8 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines