---विज्ञापन---

ज्योतिष

Lucky Gemstones: ‘मनी मैग्नेट’ और ‘सोने का पत्थर’ कहलाता है यह रत्न, पहनते ही भरने लगती है ‘तिजोरी’

Lucky Gemstones: रत्न शास्त्र के अनुसार, एक रत्न ऐसा भी है, जो सही तरीके से पहनने और रख-रखाव के साथ, सचमुच 'मनी मैग्नेट' और 'सोने का पत्थर' साबित होता है. इसे पहनते ही तिजोरी खुद-ब-खुद भरने लगती है और जीवन में नई संभावनाएं खुलने लगती हैं. आइए जानते हैं, ये लकी जेमस्टोन कौन-सा है?

Author Written By: Shyamnandan Updated: Dec 17, 2025 23:39
gemstones

Lucky Gemstones: पाइराइट, जिसे लोग ‘सोने का पत्थर’ और ‘फूल का पत्थर’ भी कहते हैं, धन आकर्षण का सबसे शक्तिशाली रत्न माना गया है. इसे पहनते ही तिजोरी और पर्स में धन बढ़ने लगता है. इसकी सुनहरी चमक और घनाकार रूप तुरंत सकारात्मक ऊर्जा खींचता है. फेंगशुई और क्रिस्टल हीलिंग में पाइराइट को ‘मनी मैग्नेट’ कहा गया है.

धन आकर्षित करने वाला रत्न

पाइराइट केवल पैसा नहीं खींचता, बल्कि आत्मविश्वास, साहस और निर्णय शक्ति भी बढ़ाता है. बिजनेस वाले इसे ‘मर्चेन्ट स्टोन’ (Merchant’s Stone) कहते हैं. दुकानदार इसे काउंटर पर रखते हैं और मान्यता है कि बिक्री कई गुना बढ़ जाती है. नौकरीपेशा लोग इसे पहन कर प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

पहनने के फायदे

पाइराइट पहनने से रुका हुआ पैसा 21-40 दिन में लौटने लगता है. बिजनेस में नए क्लाइंट और ऑर्डर अपने आप आने लगते हैं. नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं. नेगेटिव एनर्जी और नजर दोष से सुरक्षा मिलती है. किस्मत के बंद दरवाजे खुलने लगते हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: Office Desk Vastu Tips: ऑफिस डेस्क में करें छोटा-सा बदलाव, करियर में होगा कमाल; मिलेगी बड़ी सफलता

---विज्ञापन---

ये है पहनने का सही तरीका

पाइराइट का वजन 8-12 रत्ती होना चाहिए. इसे केवल सोने या पंचधातु में जड़वाएं, चांदी में ना पहनें. दाहिने हाथ की मिडिल या रिंग फिंगर में पहनें. रविवार या गुरुवार सुबह 6 से 8 बजे के बीच इसे पहनना शुभ होता है. पहनने से पहले इसे कच्चे दूध, शहद और गंगाजल में 11 मिनट डुबोएं और फिर धूप-दीप दिखाएं. मंत्र ‘ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं लक्ष्मीभ्यो नम:’ 108 बार जपें.

पाइराइट को बनाएं और मजबूत

पर्स या तिजोरी में छोटा टुकड़ा रखें. कार्यस्थल की साउथ-ईस्ट दिशा में पाइराइट का पिरामिड रखें. हर अमावस्या इसे समुद्री नमक के पानी में 11 मिनट साफ करें. रात को सोते समय तकिए के नीचे रखें, धन के नए रास्ते सपनों में दिखते हैं. तीन चीनी सिक्कों के साथ लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें, धन बढ़ने लगता है.

न करें ये गलतियां

पाइराइट साधारण पत्थर नहीं, यह धन का जीवंत रूप है. इसे श्रद्धा और नियम से पहनें. बायें हाथ में न पहनें, टूटा हुआ तुरंत बदलें और इसे बाथरूम या गंदी जगह पर न रखें.

यह भी पढ़ें: Gangajal Rules: गंगाजल से जुड़ी ये 5 बड़ी गलतियां कर सकती है घर की पॉजिटिविटी खत्म, रुक जाएगी बरकत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 17, 2025 11:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.