Office Desk Vastu Tips: ऑफिस डेस्क में करें छोटा-सा बदलाव, करियर में होगा कमाल; मिलेगी बड़ी सफलता

Office Desk Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर छोटे-छोटे वास्तु उपायों को अपनाकर करियर को एक नई उड़ान दी जा सकती है. मान्यता है कि सही ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ किया गया हर प्रयास बड़ी उपलब्धियों की ओर ले जाता है. आइए जानते हैं, ऑफिस डेस्क पर कौन-सी 4 वस्तुएं रखने से करियर में बड़ी सफलता पा सकते हैं?

Office-Desk-Vastu-Tips
विज्ञापन

Office Desk Vastu Tips: करियर या बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, सही माहौल भी जरूरी होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर रखी कुछ खास चीजें आपकी सोच, ऊर्जा और काम करने की क्षमता को सकारात्मक दिशा दे सकती हैं. अगर डेस्क सही तरीके से सजाई जाए, तो सफलता के रास्ते अपने आप खुलने लगते हैं. यहां ऐसी 4 वस्तुओं की चर्चा की गई है, जिन्हें ऑफिस डेस्क पर रखने से करियर को एक नई उड़ान दी जा सकती है. आइए जानते हैं, शुभ चीजें क्या हैं?

डेस्क पर रखें ये शुभ वस्तुएं

क्रिस्टल बॉल: ऑफिस की कुर्सी या डेस्क पर क्रिस्टल बॉल रखना अच्छा माना जाता है. क्रिस्टल बॉल आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और मन को शांत रखता है. इससे फोकस बढ़ता है और काम की गुणवत्ता में सुधार आता है.

विज्ञापन

बांस का पौधा: डेस्क पर छोटा सा बांस का पौधा भी लाभकारी होता है. यह तरक्की और स्थिरता का प्रतीक है. हरा-भरा पौधा माहौल को तरोताजा रखता है और तनाव कम करता है.

क्रिस्टल ट्री: क्रिस्टल ट्री भी ऑफिस के लिए एक अच्छा विकल्प है. माना जाता है कि इसे रखने से रुके हुए काम गति पकड़ते हैं और नए अवसर मिलने लगते हैं.

गोल्डन सिक्कों वाला जहाज: वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह धन और सफलता का संकेत माना जाता है. इसे डेस्क पर सामने की ओर रखें. इससे आय के स्रोत मजबूत होते हैं और आर्थिक रुकावटें कम होती हैं.

विज्ञापन

इनका भी रखें ध्यान

रोशनी और दिशा: ऑफिस में ऐसी जगह बैठें जहां प्राकृतिक रोशनी आती हो. सूर्य की रोशनी शरीर और दिमाग दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और आलस्य दूर रहता है. यदि आप क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, तो उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बैठना फायदेमंद हो सकता है. यह दिशा नए विचारों और इनोवेशन को बढ़ावा देती है.

विज्ञापन

गैजेट्स: लैपटॉप और स्मार्टफोन को डेस्क के दक्षिण पूर्व कोने में रखें. वास्तु के अनुसार, यह कोना ऊर्जा और प्रगति से जुड़ा होता है. सही स्थान पर रखे गैजेट्स काम में रुकावट नहीं आने देते.

मोटिवेशनल फोटो: डेस्क पर अपनी पसंद की कोई प्रेरणादायक तस्वीर या कोट रखें. यह मुश्किल समय में आपको मोटिवेशन देता है. पानी की बोतल हमेशा साफ और ढकी हुई रखें, क्योंकि साफ पानी सकारात्मकता का प्रतीक है.

विज्ञापन

साफ-सफाई: वास्तु के अनुसार, गंदी और अव्यवस्थित डेस्क तरक्की में बाधा बनती है. बेकार कागज, टूटे पेन और गैर जरूरी सामान तुरंत हटा दें. साफ डेस्क से मन हल्का रहता है और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ