Parsi New Year 2023: सभी धर्म में अपना अलग-अलग महत्व होता है। हिंदू धर्म में जिस तरह से नया साल चैत्र मास से शुरू होता है। ठीक वैसे ही पारसी समुदाय के कैलेंडर में 21 मार्च से पारसी का नया साल शुरू होता है। इस साल भी आज यानी 21 मार्च को देशभर में पारसी न्यू ईयर नवरोज मनाया जा रहा है।
जमशेदी नवरोज भी कहलाता है पारसी न्यू ईयर
आस्था का प्रतीक पारसी न्यू ईयर, नवरोज के नाम से भी जाना जाता है। इसको दो पारसी शब्द नव और रोज से मिलकर बनाया गया है। पारसी के मुताबिक इसका अर्थ नया दिन होता है। इसके अलावा पारसी न्यू ईयर को जमशेदी नवरोज भी कहा जाता है। नवरोज तो पारसी के दो शब्दों से बना है लेकिन जमशेदी महान फारसी राजा का नाम था, जिन्होंने पारसी कैलेंडर में सौर गणना की शुरुआत की थी।
क्या है नवरोज मनाने के कारण?
पिछले करीब 30 हजार सालों से पारसी समुदायों में नवरोज को मनाया जा रहा है। इस दिन को फारस के राजा जमशेद को याद करके मनाया जाता है। मान्यता है कि पारसी कैलेंडर की स्थापना योद्धा जमशेद द्वारा की गई थी और इसके साथ राजा ने इस दिन सिंहासन ग्रहण किया था। इसलिए पारसी समुदाय में हर साल इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस नए साल के समारोह को जमशेद-ए-नौरोज के तौर पर भी जाना जाता है।
भारत में नवरोज कब होता है?
नवरोज को साल में दो बार मनाया जाता है। इसको 16 अगस्त और 21 मार्च को मनाया जाता है। छमाही और वार्षिक के तौर पर इस त्योहार को मनाते हैं। पारसी समुदाय के लोग दुनियाभर में इस पर्व को पारसी पंचांग के पहले महीने के पहले दिन यानी 21 मार्च को मनाते हैं। पारसी लोग भारत में शहंशाही पंचांग को मानते हैं और 16 अगस्त को इस दिन को मनाते हैं।
नवरोज कैसे मनाते हैं?
पारसी समुदाय के लोग पारसी न्यू ईयर यानी नवरोज के मौके पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करके तरह-तरह के व्यंजन बनाते हैं। अपने करीबियों और दोस्तों कों बांटते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें गिफ्ट भी देकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। कहा जाता है पारसी समुदाय के लोग घर में राजा जमशेद की पूजा करते हैं। साथ ही अपने घर में खुशबू के लिए चंदन की लकड़ी का छोटा सा टुकड़ा भी रखते हैं।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines