Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Numerology: 13 को क्यों माना जाता है अनलकी? जानें इस तारीख पर जन्मे लोगों का स्वभाव और लकी चार्ट

13 Number Numerology: 13 को कई लोग दुर्भाग्य और अशुभ अंक मानते हैं और इस नंबर से बचते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस अंक को बेहद शुभ माना गया है। आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि अंक 13 को क्यों अशुभ माना गया है। साथ ही आपको इस अंक पर जन्मे लोगों के स्वभाव, लकी रंग, अंक, दिशा और करियर के बारे में पता चलेगा।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 21, 2025 12:43
13 Number Numerology
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

13 Number Numerology: कभी न कभी आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि 13 नंबर लकी नहीं होता है। इस तारीख पर कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए और न ही 13 नंबर से जुड़ा कोई सामान खरीदना चाहिए। खासकर पश्चिमी संस्कृति में 13 नंबर को अशुभ माना जाता है। लेकिन ज्योतिष में इसे एक शक्तिशाली और रहस्यमय अंक माना गया है।

जिस पर जन्मे लोग लकी होते हैं और उनके जीवन में सफल होने की संभावना ज्यादा होती है। आज हम आपको 13 नंबर से जुड़ी कई रोचक बातों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

13 नंबर को क्यों अशुभ माना जाता है?

अंक 13 को अशुभ मानने के पीछे कई मान्यताएं हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 13 नंबर पर राहु ग्रह का प्रभाव पड़ता है और राहु को एक अशुभ ग्रह माना जाता है। राहु से जुड़े होने के कारण कई लोग 13 नंबर को अशुभ मानते हैं।

13 अंक पर किन ग्रहों का पड़ता है प्रभाव?

13 नंबर 1 और 3 अंक के जोड़ से बना है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को अंक 1 का स्वामी माना गया है, जबकि गुरु देव 3 के स्वामी हैं। वहीं, जब 1 को 3 को जोड़ेंगे तो अंक 4 आएगा। छाया ग्रह राहु नंबर 4 के स्वामी हैं। ऐसे में 13 नंबर के ऊपर सूर्य, गुरु और राहु तीनों ग्रहों का गहरा प्रभाव पड़ता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: रविवार को राहु के नक्षत्र में गोचर करेंगे सूर्य, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा होगा असर?

13 तारीख पर जन्मे लोगों का स्वभाव

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 13 तारीख को हुआ है, वो स्वार्थी और अहंकारी होते हैं। इन लोगों का स्वभाव जिद्दी होता है। अपनी बात मनवाने के लिए ये लोग कुछ भी कर सकते हैं। हालांकि इन लोगों की धर्म-कर्म में अच्छी-खासी रुचि होती है। यदि ये लोग धर्म के रास्ते पर चलते हैं तो इनके सफल होने की संभावना ज्यादा होती है।

अंक 13 वालों का लकी चार्ट

  • शुभ रंग- नीला, क्रीम, ग्रे और सलेटी
  • शुभ अंक- 4, 22 और 31
  • शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम
  • शुभ करियर- इंजीनियर, राजनेता, वकील, वैज्ञानिक, डॉक्टर और डिजाइनर

ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 21, 2025 12:43 PM

संबंधित खबरें