हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Numerology: बेहद खास है धोनी का जर्सी नंबर 7, इसी मूलांक से रखते हैं संबंध, जानिए खासियत

Numerology: महेंद्र सिंह धोनी का जर्सी नंबर 7 है. वह इसी मूलांक से संबंध रखते हैं. उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था. 7 तारीख को जन्मे धोनी का मूलांक 7 है. इस मूलांक के लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं. यह जीवन में खूब नाम कमाते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Numerology: अंक ज्योतिष में जन्म तारीख का संबंध मूलांक से होता है. कैप्टन कूल के नाम से फेमस महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था. ऐसे में उनका मूलांक 7 है. उनका जर्सी नंबर भी 7 है. यह बहुत ही खास है. मूलांक 7 का संबंध केतु ग्रह से माना जाता है. केतु ग्रह को ज्ञान, भौतिक सुख और समृद्ध विचारों का कारक माना जाता है. मूलांक 7 वाले लोग केतु के प्रभाव से जीवन में खूब तरक्की करते हैं. चलिए इनकी खासियत के बारे में जानते हैं.

आत्मनिर्भर होते हैं मूलांक 7 वाले लोग

किसी का जन्म महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ हो, तो उनका मूलांक 7 होता है. इन लोगों पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है. यह लोग आत्मनिर्भर होते हैं. यह अपनी जीवन आजादी से जीना पसंद करते हैं. यह किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं करते हैं. यह अपने दम पर और क्षमताओं पर जीवन में उचा मुकाम हासिल करते हैं.

ये भी पढ़ें – चंद्रनाग के फन पर होता है गोल निशान, शिव जी से है संबंध, जानिए इस सांप की खास बातें

विज्ञापन

खूब कमाते हैं नाम

मूलांक 7 के लोग जीवन में खूब नाम कमाते हैं. यह बुद्धिमान होते हैं. अपने दिमाग और बुद्धिमता से जीवन में सफलता हासिल करते हैं. यह अपने गुणों के दम पर धन-दौलत और शोहरत हासिल करते हैं. यह लोग भाग्यशाली माने जाते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार इन्हें हर कार्य में सफलता मिलती है. यह लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं. इनका अध्यात्म की ओर झुकाव होता है. इन लोगों को जल्दी से किसी की नजर नहीं लगती है.

ये भी पढ़ें – Ardh Kendra Yog: सूर्य-शनि ने बनाया अर्धकेंद्र योग, इन 5 राशियों के बदलेंगे दिन, खूब कमाएंगे पैसा

विज्ञापन

अच्छी नेतृत्व क्षमता और शांत स्वभाव

इन लोगों में अच्छी नेतृत्व क्षमता होती है. महेंद्र सिंह धोनी इसका उदाहरण है. वह अच्छे कैप्टन होने के साथ ही शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. इसी कारण उन्हें कैप्टन कूल के नाम से जानते हैं. यह सोच-समझकर फैसला लेते हैं. इसी गुण के कारण यह जीवन में आगे बढ़ते हैं.

ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola