चंद्रनाग के फन पर होता है गोल निशान, शिव जी से है संबंध, जानिए इस सांप की खास बातें
Chandranaag: चंद्रनाग को बहुत ही जहरीला सांप माना जाता है. इसकी पहचान फन पर मौजूद गोल निशान से की जाती है. यह निशान गोल यानी 'O' जैसा दिखता है.

Chandranaag: सांप के फन पर गोलाकार यानी चंद्रमा जैसे निशान के कारण ही इसे चंद्रनाग कहते हैं. चंद्रनाग को अत्यंत विषैला और दुर्लभ सांप माना जाता है.
फन पर होता है गोल निशान
2 / 5चंद्रनाग के फन पर गोल चांद जैसा निशान होता है. यह निशान इसे अलग बनाता है. चंद्रनाग को इस निशान के कारण रहस्यमयी सांप भी मानते हैं.
होता है बेहद जहरीला
3 / 5चंद्रनाग को मोनोकल्ड कोबरा के नाम से जानते हैं. यह बेहद खतरनाक और जहरीला होता है. इस सांप का जहर नर्वस सिस्टम पर असर करता है. इन्हें अत्यधिक आक्रामक माना जाता है.
भगवान शिव से मानते हैं संबंध
4 / 5चंद्रनाग के फन पर गोलाकार चंद्रमा जैसा निशान होता है. शिव जी के गले में सांप हार के रूप में मौजूद हैं. उनकी जटाओं में चंद्रमा मौजूद हैं. चंद्रनाग के फन पर चांद का निशान होने के कारण इसे शिवजी से जोड़कर देखा जाता है.
चंद्रनाग से जुड़ी अन्य बातें
5 / 5चंद्रनाग 4-5 फीट तक लंबा हो सकता है. यह खतरा महसूस होने पर फन फैलाकर खड़ा हो जाता है. यह सांप आसपास मौजूद चूहों, छिपकली, मेंढक और अन्य छोटे जीवों को खाता है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.



















