Numerology Love Marriage Prediction: अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology एक प्राचीन विद्या है, जिसमें अंकों के आधार पर व्यक्ति के सवालों के जवाब दिए जाते हैं. इसमें जन्मतिथि यानी मूलांक से ये भी पता चल सकता है कि व्यक्ति की शादी उसके प्रेमी से होगी या नहीं, किन-किन लोगों की लव मैरिज होगी व किनका रिश्ता घर वालों के आशीर्वाद से पक्का होगा.
आज हम आपको उन जन्मतिथि यानी मूलांक वालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी शादी अरेंज मैरिज नहीं होती है. ये जिनसे प्यार करते हैं, उनसे ही शादी करते हैं.
मूलांक 2
जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 2, 11 या 20 है, उनका मूलांक 2 है. इन लोगों को बहुत ही कम उम्र में अपना सच्चा प्यार मिल जाता है, जिनसे इनकी शादी होने की संभावना अधिक होती है. हालांकि, शादी से पहले इन्हें अपने रिलेशनशिप के चलते कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है.
मूलांक 4
अक्सर देखा गया है कि जन्मतिथि 4, 13, 22 और 31 पर जन्मे लोग यानी मूलांक 4 वाले प्यार के मामले में काफी लकी होते हैं. इन्हें अपना सच्चा प्यार जरूर मिलता है, जिनसे शादी करने के लिए ये तमाम प्रयास भी करते हैं. हालांकि, प्रयास सफल भी होते हैं. इस मूलांक के लोग अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार और समर्पित होते हैं. बता दें कि ये उन्हें खुश रखने के लिए पूरी कोशिश करते हैं.
मूलांक 9
9, 18 और 27 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है, जिनका प्यार शादी तक जरूर पहुंचता है. ये जिससे प्यार करते हैं, उससे शादी करने की पूरी कोशिश करते हैं. ये अपने पार्टनर के प्रति लॉयल और समर्पित होते हैं. ये हर हाल में अपने रिश्ते को जोड़ने का प्रयास करते हैं और जीवनसाथी की हर इच्छा को पूरा करते हैं.
ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
13 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines