Numerology Horoscope 6th August 2022: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं से निकलता है अंकशास्त्र। क्योंकि अंकों की दुनिया में छुपा होता है आपका भविष्य। अंकों से आप जान सकते हैं आपका आने वाला समय कैसा रहेगा। आपका जीवन कैसा रहेगा। किससे आपकी मित्रता होगी किस व्यक्ति से आपकी शत्रुता होगी। और भी बहुत कुछ आप जान सकते हैं कि अंक शास्त्र के द्वारा।
आज हम जानेंगे अंक शास्त्र के अनुसार आपका आज का दिन कैसा रहेगा आज आपके जीवन में क्या प्रेम संबंध मधुर होंगे। क्या आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। यह सब जानेंगे हम अंक शास्त्र के अनुसार।
आज 6 अगस्त 2022 और दिन शनिवार है। आज की तिथि को अगर हम जोड़ करके (6+8+2+0+2+2=2) देखें तो अंक 2 बनता है। 2 अंक का स्वामी चंद्रमा माना गया है। जो माता लक्ष्मी माता का मानसिक स्थिति का सुख समृद्धि मन का कारक माने जाते हैं। जानते हैं कैसा रहेगा 1 से लेकर के 9 मूलांक वालों तक का दिन।
मूलांक- 1
यदि आपने किसी भी महीने की 1,10,19,28 तिथि पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 1। तो आपके राशि स्वामी होते हैं सूर्य।
करियर- कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल प्राप्त होगा। यदि आप सरकारी नौकरी में है तो प्रमोशन होने की संभावना है। व्यवसाय में बदलाव आएंगे।
मनी- धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा ।धन में स्थिरता रहेगी अनावश्यक खर्चा नहीं होगा।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी मगर अत्यधिक क्रोधित होने के कारण अपने पार्टनर को अपशब्द बोल सकते हैं इसीलिए वाणी पर नियंत्रण रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे यदि नेत्रों में परेशानी रहती है तो नेत्रों का ध्यान रख कर के चले किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग- क्रीम
उपाय- शिव चालीसा जरूर पढ़ें।
मूलांक- 2
यदि आपने किसी भी महीने की 2,11,20,29 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 2। राशि स्वामी बनते हैं चंद्रमा।
करियर- जॉब एवं व्यवसाय मे लाभ प्राप्त होंगे। मेहनत करने की आवश्यकता है मेहनत बिना परिणाम नहीं प्राप्त होंगे। व्यवसाय यदि पार्टनरशिप में है तो पार्टनर के द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है।
मनी- आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। अत्यधिक खर्चा हो सकता है। धन पर नियंत्रण लगा करके रखें।
लव रिलेशनशिप- रिश्ते बेहतर होंगे। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। पार्टनर के साथ समय कम बिताएंगे।
स्वास्थ्य- जल्द बाजी में रहने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग- पीच
उपाय- बगलामुखी की उपासना जरूर करें।
मूलांक- 3
यदि आपने महीने की 3, 12,21 या 30 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 3। आपकी राशि स्वामी बृहस्पति हैं।
करियर- लाभ प्राप्त होगा यदि नौकरी में उन्नति होने की संभावना है।
मनी- आर्थिक स्थिति मैं सुधार होगा बड़ों से धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में धन प्राप्त हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- पारिवार में बड़ों का सम्मान करें। यदि कोई भी निर्णय लेना हो तो परिवार के सदस्यों से वार्तालाप जरूर करें। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लिवर से संबंधित परेशानियां ना आने दे ।बाहर का तला हुआ ना खाएं।
शुभ रंग- पीला
उपाय- पीतल का बर्तन जरूर खरीदें।
मूलांक- 4
अपने किसी भी महीने की 4,13,22,31 को जन्म लिया है आपका मूलांक बनेगा 4। आपके राशि स्वामी राहु है।
करियर- काम पूरे होने में मेहनत करने की आवश्यकता है कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
मनी- आर्थिक स्थिति में मिली जुली रहेगी ज्यादा धन लाभ होने की संभावना कम है।
लव रिलेशनशिप- प्रेम संबंधों तनाव आ सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रख कर के चले नहीं तो प्रेमी से विवाद पैदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी विवाद उत्पन्न होने की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर की सतर्क रहें यदि पेट से संबंधित परेशानी है तो स्वास्थ्य का अत्यधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग- गुलाबी
उपाय- लाल चंदन माथे पर लगाएं।
मूलांक- 5
यदि आपने किसी भी महीने की 5,23 या 14 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है पांच। राशि स्वामी है बुध।
करियर- कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी कार्य क्षेत्र एवं व्यापार में उत्साह बना रहेगा। कोई पुराना अधूरा काम आज संपन्न कर सकते हैं जिसके कारण आपको आने वाले समय में सफलता एवं पदोन्नति प्राप्त होगी।
मनी- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होगा। अनावश्यक खर्चा कर सकते हैं।
लव रिलेशनशिप- दांपत्य जीवन में सुधार आएगा। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते से संबंधित खुशखबरी आ सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तनावमुक्त महसूस करेंगे। ऊर्जावान रहेंगे जिसके कारण बहुत सारे कार्य आज संपन्न कर पाएंगे।
शुभ रंग- हरा हरा
उपाय- तांबे का चौकोर टुकड़ा बहते हुए जल में प्रवाहित करें।
मूलांक- 6
यदि आपने किसी भी महीने की 6,24 या 15 तारीख पर जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 6। आपके राशि स्वामी है शुक्र।
करियर- मेहनत करने की आवश्यकता है चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा मेहनत के बिना पर्याप्त फल नहीं प्राप्त होंगे।
मनी- आर्थिक स्थिति मे सफलता प्राप्त होगी । यदि कहीं पर धन निवेश कर रखा है तो वहां से धन लाभ होने की संभावना है।
लव रिलेशनशिप- प्रेमी के साथ समय बीतेगा प्रेम संबंधों में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं परिवार का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर के चिंताएं हो सकती हैं यदि मधुमेह की शिकायत है तो स्वास्थ्य का निरंतर ध्यान रख कर के चले।
शुभ रंग- चमकीला सफेद रंग।
उपाय- लाल चंदन जल में डालकर के सूर्य नारायण को अर्ध दे।
मूलांक- 7
यदि आपने किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 7। आपकी राशि स्वामी है केतु।
करियर- करियर में खुशखबरी मिलेगी। पुराने अधूरे काम बनेंगे मेहनत करने की आवश्यकता है मेहनत करे बिना कार्य पूरे नहीं होंगे।
मनी- धन खर्च पर ध्यान रख कर चलें अनावश्यक धन खर्चा ना होने दे। ज्यादा घूमने फिरने की वजह से धन भी अधिक खर्चा हो सकता है।
लव रिलेशनशिप- अविवाहित लोगों के लिए समय अनुकूल है ।मनचाहा रिश्ता मिलने की संभावना है परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी से विवाद ना करें।
शुभ रंग- हल्का नारंगी
उपाय- गेहूं का दान करें।
मूलांक- 8
अपने किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लिया है तो आपका मूलांक बनता है 8। आपके मूलांक के स्वामी है शनि ।
करियर- कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकती हैं। व्यवसाय को लेकर के कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है।
मनी- धन को लेकर लाभ प्राप्त हो सकता है । धन की स्थिति बेहतर होती हुई नजर आ रही है। अचानक से धन लाभ होने की संभावना है।
लव रिलेशनशिप- रिश्तों में सुधार आएगा शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। प्रेमी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम संबंध में है तो अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से मेल मिलाप करवा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार आएगा। ध्यान लगाने के लिए दिन शुभ रहेगा। आज के दिन योगा मेडिटेशन अवश्य करें।
शुभ रंग- जमुनी
उपाय- शनि देव की उपासना करें शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक- 9
आपने किसी भी महीने की 9 ,18 या 27 तारीख को जन्म लिया है आपका मूलांक बनता है 9। आपके मूलांक के स्वामी हैं मंगल
करियर- करियर में लाभ प्राप्त होगा मगर क्रोधित होने के कारण अपने खुद के काम बिगाड़ सकते हैं इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मनी- धन लाभ होने की संभावना है आर्थिक स्थिति में सुधार रहेगा परंतु अनावश्यक खर्चे से बचें।
लव रिलेशनशिप- रिश्तों में सुधार आएगा ।प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की स्थिति कम होगी ।स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा स्वास्थ्य के लिए कुछ नया कर सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
उपाय- लाल पीला धागा अपने हाथ में सागर बांधे।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines