हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Forecast: 30 जुलाई को इन 3 मूलांक वालों के लिए खुलेगा सफलता का रास्ता, होगा इनकम में इजाफा

Numerology Forecast: 30 जुलाई की अंक ज्योतिषीय ऊर्जा 3 मूलांक वालों के लिए सफलता, धन लाभ और नई पहचान के मजबूत संकेत दर्शा रही है. इनके लिए करियर, इनकम और नए अवसर मिलने के अच्छे योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Forecast: 30 जुलाई 2026 की अंक ज्योतिषीय ऊर्जा के अनुसार कहा जा सकता है कि यह दिन नॉलेज और इमोशन के बीच शानदार बैलेंस बनाने साबित हो सकता है. अंक ज्योतिष की गणना के अनुसार, 30 जुलाई 2026 का मूलांक 3+0 = 3 बनता है. मूलांक 3 के स्वामी गुरु ग्रह हैं. ज्योतिष में गुरु को ज्ञान, शिक्षा, ग्रोथ, समझदारी और बेहतर कम्युनिकेशन के कारक और स्वामी ग्रह हैं. वहीं, पूरी तारीख यानी 30-07-2026 का योग 3+0+0+7+2+0+2+6 = 20, फिर 2+0 = 2 होती है. इस प्रकार, इस दिन का भाग्यांक 2 रहेगा. भाग्यांक 2 के स्वामी चंद्रमा हैं, जो मन, भावनाएं, रिश्ते और संवेदनशीलता से जुड़े हैं.

ऐसे में 30 जुलाई को गुरु और चंद्रमा का यह अंक योग संकेत दर्शा रहा है कि दिमाग और दिल दोनों साथ काम कर सकते हैं. नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ सकती है. लोगों की बातों को समझने और अपनी बात सही तरीके से रखने में भी मदद मिल सकती है. स्टूडेंट्स, टीचर्स, काउंसलर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह दिन खास रह सकता है. वर्क प्लेस पर आपके आइडिया पसंद किए जा सकते हैं. लोग आपकी बातों से इंप्रेस भी हो सकते हैं. रिश्तों में भी बेहतर अंडरस्टैंडिंग देखने को मिल सकती है. हालांकि, सिर्फ इमोशन में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा. नॉलेज, कॉन्फिडेंस और इमोशन का सही बैलेंस आपको आगे बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं, 30 जुलाई को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, तरक्की और सफलता के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?

यह भी पढ़ें: Sawan Kanwar Yatra: कांवड़िया केसरिया कपड़े ही क्यों पहनते हैं? जानें इस रंग के पीछे का धार्मिक रहस्य

विज्ञापन

30 जुलाई के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

30 जुलाई को भाग्यांक 2 और सूर्य की ऊर्जा का संतुलन मूलांक 1 वालों के लिए नए मौके बना सकता है. करियर में आपकी लीडरशिप सामने आएगी. किसी सीनियर से अच्छी खबर मिल सकती है. जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो सही दिशा मिल सकती है. बिजनेस में नई डील आगे बढ़ सकती है. इनकम बढ़ाने वाला नया सोर्स मिल सकता है. किसी इंटरव्यू या महत्वपूर्ण मीटिंग में आपकी बात असर छोड़ सकती है. सामाजिक पहचान बढ़ने से नए और लाभदायक संपर्क बनने के योग हैं. लव रिलेशन में गलतफहमी दूर होने के योग हैं. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. कॉन्फिडेंस बनाए रखें. जल्दबाजी से बचें.

30 जुलाई के लिए मूलांक 3 का भविष्यफल

मूलांक 3 के स्वामी गुरु हैं. इसलिए 30 जुलाई का दिन इस मूलांक के लोगों के लिए खास असर दिखा सकता है. पढ़ाई और करियर में अच्छा परफॉर्म करने का मौका मिलेगा. इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आपकी बात प्रभाव छोड़ेगी. टीचिंग, कंटेंट, मीडिया और काउंसलिंग से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है. नया स्किल सीखने की शुरुआत सफल रहेगी. रुका हुआ पेमेंट मिलने के संकेत हैं. परिवार का सपोर्ट मन मजबूत करेगा. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आगे बड़ा लाभ दे सकती है. हेल्थ पहले से बेहतर रह सकती है. भविष्य की प्लानिंग करने के लिए समय अच्छा है. किसी जरूरी ट्रैवल से फायदा मिल सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Plant Vastu Tips: धन और बरकत के लिए अमीर लोग पश्चिम दिशा में रखते हैं ये पौधा, जानिए वास्तु मान्यताएं

30 जुलाई के लिए मूलांक 7 का भविष्यफल

30 जुलाई को बना गुरु और चंद्रमा का अंक योग मूलांक 7 वालों की सोच को नई दिशा दे सकता है. लंबे समय से चल रही उलझन कम हो सकती है. रिसर्च, आईटी और टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छा मौका मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत की तारीफ होगी. बिजनेस में किसी नए पार्टनर से बातचीत आगे बढ़ सकती है. निवेश से पहले सही सलाह लेना फायदेमंद रहेगा. किसी बैंक या डॉक्यूमेंट से जुड़ा काम पूरा हो सकता है. कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई पुराना मामला आपके पक्ष में आगे बढ़ सकता है. घर का माहौल सुकून देगा. छोटी यात्रा लाभदायक रह सकती है. धैर्य के साथ लिया गया फैसला आगे अच्छा रिजल्ट दे सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola