हर एक व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। जहां कुछ लोगों को बाहर का खाना पसंद होता है, तो कुछ को खेलने, सोने या घूमने से मानसिक शांति मिलती है। हालांकि उन लोगों की भी कमी नहीं है, जिनके अंदर सफाई का कीड़ा होता है। कभी न कभी आपने उन लोगों को देखा होगा जो अपने आस-पास हर समय सफाई रखते हैं। उन्हें थोड़ी-सी भी गंदगी बर्दाश्त नहीं होती है।
अंक शास्त्र की मदद से प्रत्येक व्यक्ति के स्वभाव के बारे में पता चल सकता है। शास्त्रों में बताया गया है कि व्यक्ति की जन्म तिथि उसके स्वभाव, करियर, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति आदि के बारे में बहुत कुछ बताती है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में जिन पर जन्मे व्यक्ति को गंदगी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होती है। ये लोग अपने आस-पास हर चीज को साफ-सुथरा रखने का प्रयास करते हैं। नहीं तो इन्हें बेचैनी होने लगती है।
इन लोगों के अंदर होता है सफाई का कीड़ा!
अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 1, 5, 7, 10, 11, 13, 18, 20, 24, 28 और 30 तारीख पर जन्मे लोगों के अंदर सफाई का कीड़ा होता है। ये लोग अपने आस-पास की चीजों को साफ रखते हैं। यदि कोई चीज जरा-सी भी अपनी जगह से हिल जाती है, तो जब तक उसे ये ऑर्गनाइज नहीं कर लेते तब तक इन्हें संतुष्टि नहीं मिलती है। हालांकि कई बार इनकी इस आदत से इनके दोस्त व रिश्तेदार परेशान हो जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: धनु राशि पर शुरू हुई शनि की ढैय्या, जानें आमदनी और नौकरी पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
इन लोगों को लगती है सबसे ज्यादा नजर!
वैदिक अंक शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 3, 7, 8, 12, 14, 16, 18, 20, 25, 28 और 31 तारीख को हुआ है उन्हें बार-बार बुरी नजर लगती है। ये लोग दिल के साफ होते हैं जो पूरी ईमानदारी से अपना काम करते हैं। यदि इन्हें लोगों की बातें पसंद नहीं आती हैं तो ये उनके मुंह पर सीधे-सीधे बोल देते हैं। इसलिए इनके दुश्मन भी बहुत होते हैं। इसके अलावा इन्हें जीवन में बहुत ही कम उम्र में ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
20 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines