---विज्ञापन---

Nirjala Ekadashi Rashifal: आज से खुलेगा इन 3 राशियों की भाग्य का द्वार, भगवान विष्णु भी होंगे मेहरबान; बरसेगा धन

Nirjala Ekadashi Rashifal: सभी एकादशियों में सबसे पवित्र और कठिन निर्जला एकादशी इस वर्ष 6 जून 2025 को यानी आज है। इस दिन के ग्रहों और नक्षत्रों के योग-संयोग के साथ भगवान विष्णु की विशेष कृपा 3 राशियों पर होने सकती है। आइए जानते हैं, वे 3 राशियां कौन-सी हैं, जिनकी भगवान विष्णु कृपा से भाग्य के द्वार खुल सकते हैं?

---विज्ञापन---

Nirjala Ekadashi Rashifal: निर्जला एकादशी हिंदू धर्म में सबसे पवित्र और पुण्यदायी तिथियों में से एक मानी जाती है। यह व्रत सभी एकादशियों में सर्वाधिक कठिन होता है, क्योंकि इसमें जल तक ग्रहण नहीं किया जाता। यही कारण है कि इसे ‘निर्जला एकादशी’ कहा जाता है। इस वर्ष यह शुभ तिथि 6 जून 2025 को यानी आज पड़ रही है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु का विधिवत पूजन करने से व्यक्ति को समस्त एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है और पापों से मुक्ति मिलती है। इस वर्ष की निर्जला एकादशी 3 राशियों के लिए अत्यंत शुभ संयोग लेकर आई है। आइए जानते हैं, वे 3 राशियां कौन-सी हैं, जिनपर भगवान विष्णु कृपा बरसेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Dahi ke Upay: दही का चमत्कारी असर, धन संकट और वैवाहिक तनाव से मुक्ति के 3 आसान उपाय

मेष राशि

इस बार की निर्जला एकादशी मेष राशि वालों के लिए अनेक शुभ संकेत लेकर आ रही है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण आपके करियर और आर्थिक जीवन में नया मोड़ आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं, वहीं सैलरी में भी बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों को नए सौदे हाथ लग सकते हैं जिससे मुनाफा बढ़ेगा। पारिवारिक स्तर पर भी अच्छा समय रहेगा, माता-पिता का सहयोग मिलेगा और कोई अटका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। इसके अलावा, नया वाहन या घर खरीदने का सपना भी साकार हो सकता है। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए उन्नति और समृद्धि का है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह एकादशी आर्थिक दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। इस समय खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और आमदनी में लगातार वृद्धि होने की संभावना है, जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जैसे शिक्षा या करियर में सफलता। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपको लोगों से सम्मान मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। यह समय रिश्तों में मधुरता लाने और सामाजिक दायरे को मजबूत करने का है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए निर्जला एकादशी कई प्रकार के शुभ अवसर लेकर आ रही है। करियर में जबरदस्त उन्नति के योग बन रहे हैं—आपको नौकरी में ऊँचा पद या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही, किसी पुराने निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है। यदि किसी संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, तो वह अब सुलझ सकता है। इस दिन आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा, जिससे आप मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से संतुलन में रहेंगे। यह समय करियर और संपत्ति दोनों में स्थिरता और सफलता दिला सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर इंसान को जरूर करना चाहिए जीवन में ये 5 काम, संकट में नहीं होगी धन की कमी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 30, 2025 10:46 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola