---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बनने लगेंगे काम

Nirjala Ekadashi 2025: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन राशि के अनुसार कुछ चीजों का दान करने से जीवन की सभी समस्याओं का अंत हो जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

Nirjala Ekadashi 2025: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहते हैं। इसे भीमसेनी या पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बिना अन्न और जल के कठिन उपवास और पूजा-पाठ से न केवल सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त होता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और मोक्ष भी मिलता है। इसके साथ ही इस दिन दान करना भी शुभ माना जाता है।

कब है निर्जला एकादशी का पर्व

वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 6 जून 2025 को रात 2:15 बजे शुरू होगी और 7 जून 2025 को सुबह 4:47 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार यह व्रत 6 जून शुक्रवार को रखा जाएगा। व्रत का पारण 7 जून को दोपहर 1:44 बजे से शाम 4:31 बजे तक स्मार्त संप्रदाय के लिए और 8 जून को सुबह 5:23 बजे से 7:17 बजे तक वैष्णव संप्रदाय के लिए होगा।

---खबर नीचे जारी है---

इस दिन शुभ मुहूर्त भी विशेष महत्व रखते हैं। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:02 से 4:42 बजे तक रहेगा, जो पूजा और ध्यान के लिए सबसे पवित्र समय है। इसके अलावा, विजय मुहूर्त दोपहर 2:39 से 3:35 बजे तक, गोधूलि मुहूर्त शाम 7:16 से 7:36 बजे तक, और निशिता मुहूर्त रात 12:00 से 12:40 बजे तक रहेगा। इस दिन वरीयान योग, रवि योग और भद्रावास योग का संयोग बन रहा है, जो पूजा, दान और आध्यात्मिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ है। इसके साथ ही अगर कोई इस दिन अपनी राशि के अनुसार दान करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों को गुड़, लाल वस्त्र, मसूर दाल, तांबे का बर्तन या लाल फल जैसे अनार का दान करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस दिन दूध, दही, सफेद वस्त्र, चावल, मिश्री या सफेद फूलों का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को हरे फल जैसे अंगूर, हरे वस्त्र, मूंग दाल, किताबें या तुलसी का पौधा दान करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को चांदी का बर्तन, दूध, मोती, सफेद चंदन या खीर का दान करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को गेहूं, केसर, पीले वस्त्र, सूरजमुखी के फूल या सोने की छोटी वस्तु दान करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को हरी सब्जियां, मूंग दाल, हरे वस्त्र या तुलसी का पौधा दान करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि वालों को दूध, चीनी, सफेद वस्त्र, इत्र या सफेद फूल करना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को गुड़, लाल वस्त्र, मसूर दाल, लाल चंदन या अनार का दान करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि वालों को हल्दी, पीले फल जैसे आम, पीले वस्त्र, चने की दाल या पुस्तकें दान करनी चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

मकर राशि वालों को काले तिल, काले वस्त्र, उड़द दाल, लोहे का बर्तन या तेल दान करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को काले तिल, नीले वस्त्र, उड़द दाल, तेल या कंबल का दान देना चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

मीन राशि

मीन राशि वालों को हल्दी, पीले वस्त्र, चने की दाल, केसर या पीले फल दान करने चाहिए।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Budh Uday 2025: गोल्डन टाइम के लिए रेडी हो जाएं ये 5 राशियां, 8 जून को बुध के उदित होने से होगा भाग्योदय

First published on: May 29, 2025 11:11 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola