Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Neck Shape Meaning: ऐसी गर्दन वाले लोगों को मिलता है भाग्य का साथ, धन के साथ पाते हैं बड़ी सफलता

Neck Shape Meaning: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, मनुष्य की गर्दन भी कर्म और भाग्य का संकेत देती है. गर्दन और कंधों की बनावट व्यक्ति के स्वभाव, आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति से जुड़े राज खोलती है. आइए जानते हैं, किस प्रकार की गर्दन सफलता और धन दिलाती है?

Author
Written By: Shyamnandan Updated: Mar 30, 2026 12:20
samudrik-shastra-neck-shape

Neck Shape Meaning: इंसान के शरीर के छोटे-छोटे अंग भी कई गहरे संकेत छिपाए रखते हैं. चेहरे के भाव ही नहीं, गर्दन और कंधों की बनावट भी बहुत कुछ कहती है. सामुद्रिक शास्त्र में इसे खास महत्व दिया गया है. माना जाता है कि गर्दन की आकृति से व्यक्ति का स्वभाव, आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिति तक के संकेत मिलते हैं. यही कारण है कि आज भी लोग इन संकेतों को समझने में रुचि रखते हैं.

लंबी सुराहीदार गर्दन

सामुद्रिक शास्त्र में लंबी और आकर्षक गर्दन को बेहद शुभ माना गया है. ऐसे लोग रचनात्मक सोच वाले होते हैं. कला, संगीत और सौंदर्य की ओर झुकाव रहता है. समाज में इन्हें सम्मान मिलता है. इनकी पर्सनैलिटी लोगों को आकर्षित करती है.

---विज्ञापन---

सीधी और मजबूत गर्दन

सीधी गर्दन आत्मविश्वास का संकेत देती है. ऐसे लोग अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हैं. समय का महत्व समझते हैं. करियर में तेजी से आगे बढ़ते हैं. आर्थिक रूप से भी मजबूत स्थिति बनाते हैं.

मोटी गर्दन

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, मोटी गर्दन वाले लोग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत माने जाते हैं. निर्णय लेने में तेज होते हैं. जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं. नेतृत्व क्षमता भी अच्छी होती है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: पैरों की उंगलियां खोलती हैं धन और सफलता के राज, बताती हैं किस्मत का हाल

छोटी गर्दन

छोटी गर्दन सरलता और ईमानदारी का प्रतीक मानी जाती है. ऐसे लोग मेहनती होते हैं. जीवन में कम संघर्ष झेलते हैं. किस्मत भी अक्सर इनका साथ देती है. कुछ मामलों में ये खर्च को लेकर सतर्क रहते हैं.

गोल गर्दन

सामुद्रिक शास्त्र बताता है कि गोल आकार की गर्दन संतुलित स्वभाव को दर्शाती है. ऐसे लोग परिवार को प्राथमिकता देते हैं. धन बचाने में कुशल होते हैं. जीवन में स्थिरता पसंद करते हैं.

पतली और लंबी गर्दन

पतली गर्दन वाले लोग थोड़े संवेदनशील होते हैं. कभी-कभी आत्मविश्वास कम नजर आता है. लेकिन बातचीत की कला में माहिर होते हैं. अपनी बात से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं.

कंधों की बनावट भी अहम

सिर्फ गर्दन ही नहीं, कंधे भी महत्वपूर्ण संकेत देते हैं. बराबर और मजबूत कंधे शुभ माने जाते हैं. ऐसे लोग जिम्मेदारी उठाने में सक्षम होते हैं. जीवन के सुखों का आनंद लेते हैं.

यह भी पढ़ें: Venus Rahu Effect: शोना बाबू या जानू लिखकर सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटो डालना है खतरनाक, ज्योतिष ने बताई चौंकाने वाली वजह

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 30, 2026 12:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.