Navpancham Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सबसे शक्तिशाली और शुभ योग में से एक नवपंचम योग होता है। जब किसी की जन्म कुंडली में कोई ग्रह नवम यानी 9वें और पंचम यानी 5वें भाव में स्थित होता है तब ये नवपंचम योग का निर्माण होता है। नवम और पंचम भावों को को त्रिकोण भाव भी कहा जाता है जो बेहद शुभ माना जाता है। 22 मई, बृहस्पतिवार को चंद्र और गुरु ग्रह द्वारा नवपंचम राजयोग बनाया जा रहा है।
द्रिक पंचांग के अनुसार 22 मई, गुरुवार को दोपहर 12 बजकर 8 मिनट पर मीन राशि में चंद्र गोचर करेंगे। जबकि, मिथुन राशि में गुरु ग्रह विराजमान रहेंगे। ऐसे में दोनों ग्रह नवपंचम योग का निर्माण करेंगे। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए नवपंचम राजयोग शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र और गुरु द्वारा निर्माण किया जा रहा नवपंचम राजयोग शुभ रहेगा। करियर के क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकेंगे। कारोबार में उन्नति के अवसर बन सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकेगा। छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में चल रहे तनाव से दूर रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। बिना वजह के विवादों से दूर रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मनचाही नौकरी मिल सकती है। छात्रों के लिए समय अच्छा है और सफलता हासिल कर सकेंगे। रुका धन वापस मिल सकता है। लंबे समय से जिस काम के पूरे होने का इंतजार कर रहें हैं वो पूरा हो सकेगा। कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।
मीन राशि
आर्थिक स्थिति में मजबूती मिल सकेगी। रिश्तेदारों के साथ संबंध में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ की जाएगी। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। मानसिक शांति रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े कार्यों में आप हिस्सा लेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। प्यार के मामले में समय उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ें- Guru Asta 2025: इन 3 राशियों की किस्मत चमका सकते हैं गुरु बृहस्पति, जून में होंगे अस्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
15 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
20 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines