Guru Asta 2025: इन 3 राशियों की किस्मत चमका सकते हैं गुरु बृहस्पति, जून में होंगे अस्त

Guru Asta 2025: करीब 27 दिन तक मिथुन राशि में गुरु अस्त रहेंगे। 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं किन 3 राशियों के लिए गुरु अस्त होना शुभ फल के साथ रहेगा?

Guru Asta 2025 Jupiter can brighten the fortunes of these 3 zodiac signs will set in June

जून में गुरु अस्त कब होंगे

Guru Asta 2025: संतान, शिक्षा, ज्ञान आदि के कारक ग्रह गुरु बृहस्पति एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन कर लेते हैं। एक ही राशि में फिर से प्रवेश करने के लिए करीब 12 साल का समय लगाते हैं। राशि परिवर्तन के अलावा गुरु ग्रह द्वारा वक्री और मार्गी चाल चली जाती है। जबकि, अस्त और उदय स्थिति के साथ भी गुरु ग्रह द्वारा परिवर्तन किया जाता है। ऐसे में सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। जून के महीने में गुरु बृहस्पति अस्त अवस्था में रहेंगे। 14 मई 2025 को बुध की राशि मिथुन में गुरु गोचर कर लेंगे।

विज्ञापन

जून के महीने में इस राशि में अस्त होंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार 12 जून, गुरुवार को शाम 7 बजकर 37 मिनट पर मिथुन राशि में गुरु ग्रह अस्त होंगे। इस राशि में लगभग 27 दिनों तक अस्त अवस्था में रहेंगे। इस दौरान 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक असर बना रहेगा। आइए जानते हैं किन 3 राशियों के गुरु अस्त होना लाभकारी रहेगा?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए गुरु ग्रह का अस्त होना लाभदायक सिद्ध होगा। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। इच्छा अनुसार फल प्राप्त हो सकेगा। लंबे समय से जिस कार्य के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं वो काम सफलतापूर्वक पूरा हो सकेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं और उसमें सफल रहेंगे। प्रमोशन के साथ आय वृद्धि के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। मजबूती के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का असर होना शुभ फल के साथ रहेगा। जीवन में नए बदलाव होंगे और आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कहीं जाने की योजना बना सकते हैं। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकेंगे। पैसों में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती देखेंगे। हर तरह की सुख-सुविधा का आनंद उठा सकेंगे।

विज्ञापन

धनु राशि

विज्ञापन

धनु राशि के लोगों के लिए गुरु का अस्त होना फलदायक रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकेगी। लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखेंगे। विवादों से खुद को दूर रखें। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बिताएंगे। रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में शुभ परिणाम देख सकेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। चिंता से मुक्त हो सकेंगे और कुछ नया करने का ठानेंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ