---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar: निर्जला एकादशी पर बुध गोचर का महासंयोग, धन से भर जाएगा इन 5 राशियों का घर

Grah Gochar: इस वर्ष शुक्रवार 6 जून, 2025 को निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर बुध ग्रह स्वराशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। यह दुर्लभ संयोग भगवान विष्णु की कृपा और बुध के प्रभाव से कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। खासकर बुद्धि, धन और व्यापार में तेजी से वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं, किन 5 भाग्यशाली राशियों के लिए यह सबसे शुभ सिद्ध होगा?

---विज्ञापन---

Grah Gochar: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी व्रत 6 जून को पड़ रही है। यह दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की उपासना और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का विशेष दिन है। इसी विशेष और शुभ दिन को ग्रहों में भगवान विष्णु के प्रतिनिधि माने गए बुध ग्रह भी अपनी राशि (स्वराशि) मिथुन में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्रवार 6 जून, 2025 की सुबह में बुध ग्रह 09:29 AM बजे वृषभ से निकलकर मिथुन में गोचर करेंगे। यही कारण है कि इस बार निर्जला एकादशी बहुत ही खास मानी जा रही है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार और धन का कारक ग्रह है। जब यह ग्रह शुभ स्थिति में गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव जातकों की आर्थिक स्थिति, करियर और पारिवारिक जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ता है। इस बार बुध का गोचर कुछ खास राशियों के लिए वरदान साबित होने जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं, वे 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन्हें इस गोचर से सबसे अधिक लाभ होगा?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: गहने-आभूषण पहनने के लिए नाक और कान में कब करवाएं छेद, जानें धार्मिक मान्यताएं

वृषभ राशि

मिथुन राशि में बुध गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक समृद्धि और करियर में तेजी लाएगा। आपको अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। नए व्यापारिक अनुबंधों (कान्ट्रैक्ट) में आगे बढ़ सकते है, लेकिन वित्तीय योजना बनाकर चलें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय वाणी से सफलता और नई शुरुआत का समय साबित हो सकता है। आपकी संवाद क्षमता में अत्यधिक सुधार होगा। जॉब इंटरव्यू, बिज़नेस प्रेजेंटेशन या किसी भी कम्युनिकेशन से जुड़ी गतिविधि में सफलता के प्रबल योग हैं। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। प्रमोशन या नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के लोगों का पूरा हेल्प मिलेगा।

कन्या राशि

बुध का मिथुन गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए बकाया धन प्राप्ति और घर में सुख-शांति में वृद्धि का समय सिद्ध होगा। कन्या राशि के स्वामी भी बुध ही हैं। इस गोचर से आपके पराक्रम और धन भाव में वृद्धि होगी। कोई पुराना कर्ज लौट सकता है या फंसा हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं। परिवार में संपत्ति या घर से जुड़ा सुख बढ़ेगा। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

तुला राशि

बुध का यह गोचर आपके भाग्य को सक्रिय कर रहा है। विदेश से काम या पैसे मिलने की प्रबल संभावना है। स्टूडेंट्स को भी विदेश शिक्षा से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। विदेश यात्रा या विदेशी कंपनियों से जुड़े अवसरों को हाथ से न जाने दें। किसी कानूनी मसले का हल आपके पक्ष में होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को बुध ग्रह के मिथुन राशि में गोचर से करियर में तरक्की और मान-सम्मान मिलेगा। आपके प्रोफेशनल लाइफ में तेज़ी आएगी। प्रमोशन, इन्क्रीमेंट या उच्च पद की प्राप्ति संभव है। बिजनेस में भी बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं। सीनियर अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाएं रखें। अपनी योजनाओं को लागू करने का ये उत्तम समय है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 03, 2025 02:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola