हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Budh Gochar: छप्परफाड़ कमाई करने के लिए रेडी रहें ये 3 राशियां, 397 दिन बाद बुध ने फिर किया सिंह में गोचर

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध ने करीब 397 दिन बाद सिंह राशि में गोचर किया है। ये गोचर 30 अगस्त 2025 की दोपहर हुआ है। चलिए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए बुध का ये राशि परिवर्तन खुशियां लेकर आया है।

विज्ञापन
Credit- news 24 Gfx

Budh Gochar 2025: 30 अगस्त 2025 की दोपहर 4 बजकर 48 मिनट पर बुध देव ने सिंह राशि में गोचर किया है। करीब 397 दिन बाद बुध देव ने सिंह राशि में कदम रखा है। इससे पहले 19 जुलाई की रात 8 बजकर 48 मिनट पर बुध देव ने सिंह राशि में गोचर किया था। अब 15 सितंबर 2025 की सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक बुध देव सिंह राशि में रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उनकी वाणी में नरमी रहती है। तर्क शक्ति में इजाफा होता है और हर काम में भाग्य का साथ मिलता है। इसके अलावा बुआ और बेटी से रिश्ता मजबूत रहता है। वहीं, अगर ये लोग खुद का व्यापार करते हैं तो इन्हें सफलता जरूर मिलती है। चलिए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए बुध का ये गोचर कई मायनों में खास रहने वाला है।

मिथुन राशि

बुध का ये गोचर मिथुन राशिवालों के जीवन को प्रभावित करेगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में आपके घर में खुशियों का वास होगा। साथ ही मानसिक शांति मिलेगी। वहीं, जिन्होंने अभी तक खुद का घर नहीं खरीदा है, उन्हें भवन का सुख मिलेगा। जिन लोगों का अपनी मां से रिश्ता सही नहीं है, उनके संबंधों में सुधार होगा। इसके अलावा बुध गोचर के दौरान मिथुन राशिवालों को वाहन का सुख भी मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Moon Eclipse: 7 सितंबर से शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, कुंभ राशि और गुरु के नक्षत्र में 12482 सेकंड तक लगेगा चंद्र ग्रहण

विज्ञापन

तुला राशि

मिथुन के अलावा तुला राशिवालों के लिए भी बुध का ये गोचर खुशियां लेकर आया है। यदि आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसका हल निकलेगा। विवाहित जातक घरवालों से बात करेंगे और रिश्तों को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। भाग्य के मजबूत होने से कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। साथ ही खुद के वाहन का सपना बुध गोचर के दौरान सच हो सकता है।

वृश्चिक राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध की कृपा से वृश्चिक राशिवालों का भाग्य मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई जॉब का प्रस्ताव मिल सकता है। वहीं, जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उन्हें जमीन के सौदे से लाभ होगा। घर में विवाद चल रहे हैं तो उनका हल निकलेगा। यदि आप सिंगल हैं तो जल्द आपके लिए शादी का रिश्ता आएगा। जमीन का कोई सौदा अटका है तो वो पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Video: 15 सितंबर के बाद इस राशिवालों को होगा लाभ, सूर्य-बुध और मंगल गोचर का पड़ेगा शुभ प्रभाव

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola