हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mercury Saturn Sextile Aspect: शनि जयंती से पहले शनि डालेंगे लाभ दृष्टि, इन 3 राशियों को मिलेगी सफलता, यश और समृद्धि

Mercury Saturn Sextile Aspect: इस साल शनि जयंती 27 मई, 2025 को मनाई जाएगी, वहीं ज्योतिष गणना के अनुसार इस जयंती से ठीक पहले यानी 26 मई को शनिदेव बुध ग्रह के साथ लाभ दृष्टि योग का निर्माण कर रहे हैं, जो एक बेहद शुभ योग है। आइए जानते हैं, इस शुभ योग का किन 3 राशियों पर सबसे अधिक सुबह और सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है?

विज्ञापन

Mercury Saturn Sextile Aspect: शनि जयंती शनिदेव के जन्मोत्सव का प्रतीक है, जो हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाई जाती है। इस साल यह 27 मई, 2025 को मनाई जाएगी। शनिदेव व्यक्तियों को कर्म के अनुसार अच्छा-बुरा फल देते हैं। इसलिए उन्हें कर्मफल स्वामी और न्यायाधीश कहा जाता है। इस बार शनि जयंती से पहले शनिदेव वाणी, व्यापार और संचार के स्वामी ग्रह बुध के साथ लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध के साथ शनि का लाभ दृष्टि योग सोमवार 26 मई, 2025 के सुबह में 07:13 AM बजे तब बनेगा, जब ये दोनों ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री की कोणीय दूरी पर अवस्थित होंगे। अंग्रेजी में इन दोनों ग्रहों की इस कोणीय स्थिति को ‘सेक्सटाइल एस्पेक्ट’ (Sextile Aspect) कहते हैं। इसे त्रिएकादश योग भी कहते हैं, क्योंकि यह शुभ तब बनता है, जब कोई दो ग्रह कुंडली एक-दूसरे से तीसरे (तृतीय) और ग्यारहवें (एकादश) भाव में होते हैं।

ये भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: कहीं आपकी रसोई में चूल्हा गलत दिशा में तो नही है? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

विज्ञापन

बुध-शनि के लाभ दृष्टि योग का राशियों पर असर

ज्योतिष शास्त्र में बुध बुद्धि, वाणी, संचार, व्यापार, तर्क और विश्लेषण का कारक और स्वामी ग्रह माने गए हैं, वहीं शनि अनुशासन, मेहनत, धैर्य और न्याय के स्वामी ग्रह हैं। यह देखा गया है कि जब बुध और शनि सेक्सटाइल एस्पेक्ट यानी लाभ दृष्टि योग बनाते हैं, तो सभी जातकों के व्यवस्थित सोच और दीर्घकालिक योजना को बढ़ावा मिलता है। आइए जानते हैं, बुध-शनि के लाभ दृष्टि योग का किन 3 राशियों पर सबसे अधिक सकारात्मक असर पड़ेगा?

वृषभ राशि

बुध-शनि का इस योग के कारण बुध और शनि दोनों आपके कर्म और लाभ भाव से दृष्टि डाल सकते हैं। इससे करियर में स्थायित्व, प्रमोशन या नई नौकरी के योग बन रहे हैं। निवेश या व्यापार में पुराने प्रयास अब लाभ देने लगेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि और प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। काम में ईमानदारी और संयम बनाए रखें। इसका सही परिणाम उचित समय आने पर जरूर प्राप्त होगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

बुध आपकी राशि का स्वामी हैं और शनि के साथ बुध का यह शुभ आपके विचारों और ऊर्जा एक नई दृष्टि और जोश दे सकते हैं। स्टूडेंट जातकों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या बौद्धिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना। नौकारीपेशा और कारोबारियों को निवेश, शेयर मार्केट या फ्रीलांस कार्य से धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करेंगे, जिससे सम्मान मिलेगा। लव रिलेशनशिप में स्थायित्व आ सकता है।

मकर राशि

बुध-शनि के लाभ दृष्टि योग से मकर राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के योग बनेंगे। जो लोग सरकारी सेवा, कानूनी पेशा या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिलेगा। कोई पुराना लंबित कार्य पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा या उच्च अध्ययन की योजना को बल मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करें और सीनियर के साथ व्यवहार संयमित रखें। नई योजनाएं शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सही परामर्श अवश्य लें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Morning Habits: सुबह उठते ही बिना नहाए कर लें ये 3 काम, खिंची चली आएगी खुशियां और धन-धान्य

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola