---विज्ञापन---

Religion angle-right

Morning Habits: सुबह उठते ही बिना नहाए कर लें ये 3 काम, खिंची चली आएगी खुशियां और धन-धान्य

Morning Habits: सुबह का समय अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली माना गया है। यदि आप हर दिन सुबह उठकर बिना नहाए ही यहां बताए गए 3 कार्यों को नियमित रूप से करते हैं, तो जीवन में निश्चित ही सुख, शांति, सफलता और समृद्धि का आगमन होगा। ये आसान और छोटा-सा बदलाव आपकी दिनचर्या में बड़ी सकारात्मकता ला सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 काम क्या हैं?

---विज्ञापन---

Morning Habits: हिन्दू धर्म और आयुर्वेद दोनों ही सुबह जल्दी उठने के महत्व पर जोर देते हैं। खासकर ब्रह्म मुहूर्त, जो कि सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले का समय होता है, आध्यात्मिक और मानसिक रूप से अत्यंत शुभ माना गया है। इस समय उठकर किए गए कार्य न केवल शरीर और मन को ऊर्जा प्रदान करते हैं, बल्कि जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मकता भी लाते हैं। जो व्यक्ति सुबह देर तक सोता है, उसके जीवन में अक्सर आलस्य, नकारात्मकता और असफलता बनी रहती है।

वहीं, यह माना जाता है कि जो व्यक्ति सुबह में समय पर जागकर विशेष कार्य करता है, उसे जीवन में सौभाग्य और शांति का वरदान मिलता है। इस आर्टिकल में 3 बेहद सरल लेकिन चमत्कारी कार्य की चर्चा की गई है, जो सुबह उठते ही बिना नहाए भी किए जा सकते हैं और जो जीवन को बदलने की शक्ति रखते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 काम क्या हैं?

---विज्ञापन---

प्रातः कर दर्शन

सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करें और इस मंत्र का उच्चारण करें:

कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविंद, प्रभाते करदर्शनम्॥

---विज्ञापन---

इस मंत्र का उच्चारण करते हुए अपनी हथेलियों को कुछ क्षण तक देखें। यह अभ्यास मन में श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। आपको बता दें, हिन्दू मान्यता के अनुसार हथेली में तीन देवताओं का वास होता है। हथेली के अग्रभाग में मां लक्ष्मी, हथेली के मध्य भाग में मां सरस्वती और हथेली के मूल भाग यानी जड़ में भगवान गोविंद यानी विष्णु का स्थान है।

शुक्र पर्वत पर इत्र लगाएं

हथेली के नीचे अंगूठे के पास के भाग को शुक्र पर्वत कहा जाता है। यह शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, जो जीवन में सौंदर्य, प्रेम, समृद्धि और सुख-सुविधाओं से जुड़ा है। सुबह उठने के बाद बिना नहाए अपनी दाईं हथेली के शुक्र पर्वत पर हल्का-सा सुगंधि यानी इत्र लगाएं। ऐसा करने से शुक्र ग्रह प्रसन्न होते हैं और जीवन में मधुरता आती है। यह अभ्यास विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जिनकी कुंडली में शुक्र दोष या वैवाहिक जीवन में समस्याएं चल रही हैं। सुगंध न केवल मानसिक शांति देती है, बल्कि यह दिन भर आपके व्यक्तित्व को आकर्षक भी बनाती है।

---विज्ञापन---

सुप्रभात मंत्र पढ़ें

हिन्दू धर्म के प्राचीन ऋषि-मुनियों ने सुबह उठकर बिना नहाए सुप्रभात मंत्र का जाप करने की परंपरा कायम की थी। यह मंत्र है:

ब्रह्मा मुरारिस्त्रिपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्रः शनिराहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे मम सुप्रभातम्॥

---विज्ञापन---

इस मंत्र का अर्थ है: ब्रह्मा, विष्णु, शिव, सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु, ये सभी देवी-देवता और ग्रह मेरे लिए इस प्रातः काल और दिन को मंगलमय बनाएं।

आपको बता दें कि इस मंत्र का नियमित जाप करने से सभी नवग्रहों की कृपा प्राप्त होती है और ग्रह दोष शांत होते हैं। दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और मनोबल और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। दिनभर के कार्यों में सफलता मिलती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: हनुमान जी की कृपा से खूब धन और सम्मान पाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 22, 2025 11:19 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola