हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chalisa Yog: बुध-मंगल ने बनाया चालीसा योग, इन 3 राशियों के करियर-कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता

Chalisa Yog: साल से सबसे लंबे दिन 21 जून, 2025 को दोपहर बाद 2 बजकर 30 मिनट से बुध और मंगल ग्रह एक-दूसरे से 40 डिग्री की कोणीय दूरी पर अवस्थित होकर चालीसा योग का निर्माण कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस योग को संस्कृत में ‘चत्वारिंशति योग’ कहते हैं। आइए उनसे जानते हैं, इस योग से किन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

Chalisa Yog: शनिवार 21 जून, 2025 को दोपहर बाद 2 बजकर 30 मिनट से वैदिक ज्योतिष के दो बेहद महत्वपूर्ण ग्रह बुध और मंगल एक-दूसरे से 40° की कोणीय स्थिति में आ चुके हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, बुध और मंगल की इस कोणीय स्थिति को ज्योतिष शास्त्र में ‘चत्वारिंशति योग’ कहा गया है। वहीं हिन्दी में इस योग को चालीसा योग और अंग्रेजी में इस योग को ‘नोवाइल एस्पेक्ट’ (Novile Aspect) कहा गया है।

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि दो ग्रहों के बीच 40 डिग्री की कोणीय स्थिति से बना चालीसा योग एक सूक्ष्म यानी माइनर योग है। माइनर योग का मतलब यह नहीं है कि यह प्रभावकारी नहीं है। इस सूक्ष्म का असर काफी गहरा होता है, जो यह बताता है कि कोई व्यक्ति कोई स्किल कैसे सीखता है, उसकी प्रतिभा यानी टैलेंट कैसे विकसित होती है और वह अपने ज्ञान को व्यवहार में कैसे लाता है। आइए उनसे जानते हैं, इस योग से किन 3 राशियों को सबसे अधिक लाभ होने के योग बन रहे हैं?

ये भी पढ़ें: सावन की शुरुआत से पहले जरूर कर लें ये 7 काम, वरना शिव पूजा रह जाएगी अधूरी

विज्ञापन

सिंह राशि

चालीसा योग सिंह राशि वालों के लिए करियर में तेज़ी से तरक्की का संकेत लेकर आया है। इस समय आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास अपने चरम पर रहेगा। नौकरीपेशा लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट की ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं, जिसमें उनकी कार्यकुशलता और निर्णय क्षमता की सराहना होगी। वहीं, जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय नई साझेदारियों और सौदों के लिए अनुकूल रहेगा। बुध की विवेकशीलता और मंगल की ऊर्जा मिलकर आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खोलेंगी। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की भी प्रबल संभावना बन रही है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चालीसा योग एक नई शुरुआत का अवसर बनकर आया है। विशेषकर वे लोग जो लंबे समय से करियर में बदलाव की सोच रहे थे, अब उन्हें सही दिशा और अवसर दोनों मिल सकते हैं। नई नौकरी, ट्रांसफर या किसी बड़े प्रोजेक्ट में चयन की संभावना प्रबल है। व्यवसाय में यह समय रिस्क लेने के लिए उत्तम है क्योंकि बुध की चतुराई और मंगल की साहसिक प्रवृत्ति आपको सही निर्णय लेने में मदद करेंगी। निवेश से लाभ मिलने की भी संभावना है, खासकर टेक्नोलॉजी या मार्केटिंग से जुड़े क्षेत्र में।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए चालीसा योग उनकी मेहनत को साकार रूप देने वाला साबित होगा। आप लंबे समय से जिस लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयास कर रहे थे, अब उसका फल मिलने का समय आ गया है। करियर में उन्नति के स्पष्ट संकेत हैं, विशेषकर सरकारी क्षेत्र, मैनेजमेंट या इंजीनियरिंग से जुड़े लोग बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। व्यापार में यह समय विस्तार का है। नई शाखा खोलना, नया प्रॉडक्ट लॉन्च करना या नई टीम बनाना फायदेमंद रहेगा। साथ ही, इस योग के चलते आपकी संवाद क्षमता में भी सुधार होगा, जिससे आप दूसरों को अपने पक्ष में करने में सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ें: बड़ों के पैर छूने के बाद हाथ धोना चाहिए या नहीं, क्या पुण्य नष्ट हो जाते हैं? जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola