Mangal Margi 2025: वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति का स्थान दिया गया है, जो मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मंगल देव राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं, जिसके कारण 12 राशियों के पराक्रम, शक्ति, साहस और ऊर्जा पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, फरवरी माह में मंगल सीधी चाल यानी मार्गी होंगे, जिसके कारण तीन राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते वो भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं, जिनके बिगड़े व अधूरे काम मंगल की कृपा से जल्द पूरे हो सकते हैं।
किस समय मार्गी होंगे मंगल?
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 7 दिसंबर 2024 को सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर मंगल वक्री हुए थे, जो 80 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। जबकि 24 फरवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर मंगल मार्गी होंगे।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: बुध की बदली चाल; ये 3 राशियां रहेंगी परेशान, होगी धन हानि!
किन राशियों के लिए शुभ रहेगी मंगल की सीधी चाल?
मेष राशि
फरवरी माह में मंगल देव की विशेष कृपा से मेष राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। वहीं जिन जातकों की खुद की दुकान है, उनकी वित्तीय स्थिति में मजबूती आएगी। पुराने निवेश से नौकरीपेशा जातकों को अपार धन की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में स्थिरता आएगी और घर में खुशियां बनी रहेंगी।
तुला राशि
जिन लोगों की उम्र 50 से ज्यादा है, उनकी सेहत पर मंगल मार्गी का शुभ प्रभाव पड़ेगा। पुराने रोग से छुटकारा मिलेगा और सेहत में सुधार होगा। युवाओं को करियर में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने कारोबारी, दुकानदार और नौकरीपेशा जातकों को अपार धन प्राप्त हो सकता है, जिससे उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वहीं जिन लोगों का विवाह हो चुका है, उन्हें साथी संग अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
वृश्चिक राशि
मंगल मार्गी का शुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिन्हें समय पर आप पूरा कर लेंगे। आपके काम से खुश होकर बॉस आपकी सैलरी भी बढ़ा सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और आपको परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2025: 14 मार्च से इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, सभी दुख-दर्द होंगे दूर!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
12 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines