Budh Gochar 2025: बुध की बदली चाल; ये 3 राशियां रहेंगी परेशान, होगी धन हानि!

Budh Gochar 2025: ग्रहों के राजकुमार बुध ने बीते दिनों शाम में नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। इस समय वो धनिष्ठा नक्षत्र में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं इस बार बुध गोचर किन तीन राशियों के लोगों के लिए शुभ नहीं रहेगा।

Budh Gochar 2024

इन राशियों के लिए अशुभ रहेगा बुध गोचर!

Budh Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को त्वचा, वाणी, तर्क, कारोबार और संचार आदि का दाता माना गया है। जब भी बुध का राशि या नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका प्रभाव राशियों के इन पहलुओं पर पड़ता है। जिन जातकों की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है, वो बुद्धिमान होते हैं। उनकी बौद्धिक क्षमता और तार्किक सोच अच्छी रहती है। इसके अलावा उन्हें कभी पैसों की कमी का भी सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन

इसके विपरीत जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, वो जीवन में परेशान ही रहते हैं। न तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और न ही वो सेहतमंद रहते हैं। चलिए जानते हैं इस बार बुध के नक्षत्र परिवर्तन का किन तीन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा नकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

शाम में किस समय हुआ बुध गोचर?

वैदिक पंचांग के मुताबिक, 7 फरवरी 2025 को शाम 6 बजकर 37 मिनट पर बुध ने धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। इससे पहले वो श्रवण नक्षत्र में मौजूद थे। मंगल ग्रह को धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जबकि इसकी राशि स्वामी शनि ग्रह है। इसलिए बुध के अलावा मंगल और शनि का भी इस बार राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

बुध गोचर का राशियों पर नेगेटिव असर

वृषभ राशि

बुध के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिसके कारण काम का बोझ बढ़ेगा। व्यापारियों को नई साझेदारी के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। छात्रों की बेवजह दोस्तों से अनबन हो सकती है, जिसके कारण उनका मूड खराब रहेगा।

मिथुन राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध गोचर का अशुभ प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। कोई भी नया समझौता इस समय करना कारोबारियों के लिए सही नहीं रहेगा। छात्रों के संचार कौशल में सुधार नहीं होगा, जिसके कारण वो सामने वाले व्यक्ति के सामने खुलकर अपनी बात नहीं रख पाएंगे। जिन जातकों की आयु 50 से अधिक है, उन्हें किसी गंभीर रोग का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

वृषभ और मिथुन के अलावा कुंभ राशि के जातकों की मुश्किलें भी बुध गोचर से बढ़ने वाली हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सहकर्मी संग तालमेल बैठने में परेशानी होगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाना इस साल छात्रों के लिए सही नहीं रहेगा। शादीशुदा कपल के संबंधों में दरार आएगी। इसके अलावा घर का माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ