हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mangal Guru Drishti: मंगल-गुरु की दृष्टि बनाएगी 3 राशियों को मालामाल, द्विद्वादश योग से झमाझम बरसेगा धन!

Mangal Guru Drishti: ज्योतिषियों और पंडितों के मुताबिक, अक्टूबर का महीना ग्रहों की चाल और उससे बनने योग, युति और संयोग का विशेष महीना है। इस महीने में मंगल और गुरु ग्रह के द्विद्वादश योग से 3 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Mangal Guru Drishti: अक्टूबर 2024 में सभी महत्वपूर्ण ग्रह एक-दूसरे के साथ विशेष युति और योग बना रहे हैं। इनमें से कुछ युतियां और योग बेहद लाभकारी हैं, तो कुछ अशुभ योग भी हैं। इस महीने में सभी बड़े ग्रह न केवल अपनी चाल में बदलाव कर रहे हैं, बल्कि अपने राशि और नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और राशियों व्यापक रूप से प्रभावित भी कर रहे हैं। वहीं इस महीने 3 अक्टूबर से शनिदेव अपना नक्षत्र परिवर्तन कर शतभिषा में गोचर कर रहे हैं, वहीं गुरु ग्रह बृहस्पति 9 अक्टूबर से वक्री हो चुके हैं। 10 अक्टूबर को बुध भी राशि परिवर्तन कर चुके हैं और 13 अक्टूबर से शुक्र भी अपनी चाल बदलेंगे।

वहीं, इस महीने में वैदिक ज्योतिष के दो प्रभावशाली ग्रह मंगल और गुरु बृहस्पति एक दूसरे पर ‘द्विद्वादश दृष्टि’ डाल रहे हैं। बता दें, द्विद्वादश दृष्टि को ‘द्विद्वादश योग’ भी कहते है। यह एक शुभ योग है, जो तब बनता है, कोई दो ग्रह एक-दूसरे से दूसरे और बारहवें भाव में होते हैं। ज्योतिष गणित की बात करें, तो यह दृष्टि या योग तब बनता हैं, जब ग्रह एक-दूसरे से 30° की अवस्था में अपनी चाल चलते हैं। इस दृष्टि को काफी फलदायी बताया गया है। इस महीने 14 अक्टूबर, 2024 से बनने वाली मंगल और गुरु की द्विद्वादश दृष्टि से 3 राशियों के जातक मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

 

मंगल-गुरु दृष्टि का राशियों पर असर

मेष राशि

मंगल और गुरु की दृष्टि से मेष राशि के जातकों के जीवन पर बेहद अनुकूल असर पड़ने की संभावना है। इनकम के नए स्रोत सामने आएंगे। नई नौकरी मिल सकती है, वर्तमान नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। निवेश से अच्छी आय हो सकती है। व्यापार में लाभ में वृद्धि होगी। नए ग्राहक मिलेंगे। कमाने के मामले में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट्स जातकों के विदेश यात्रा का योग बन सकता है। परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल-गुरु की द्विद्वादश दृष्टि से जीवन के हर क्षेत्र पर असर पड़ेगा। कान्ट्रैक्ट पर काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी किया जा सकता है। वेतन में वृद्धि हो सकती है। मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। उद्योग-धंधे मे उत्पादन में वृद्धि होगी। पुराने ग्राहक वापस आएंगे। निवेश से अच्छा लाभ होगा। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट के करियर में प्रगति होगी, अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं।

धनु राशि

मंगल और गुरु से निर्मित द्विद्वादश योग के शुभ असर से धनु राशि के जातक पर काफी सकारात्मक असर होगा। सरकारी नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। प्राइवेट कंपनियों में काम कर रहे लोगों को बोनस या इनाम मिल सकता है। कमीशन में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस में नए उत्पाद लॉन्च किए जाएंगे। बाजार में विस्तार होगा। कारोबारी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। संपत्ति का लाभ होगा। स्टूडेंट्स जातकों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष  शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola