Mangal Gochar 2025: ज्योतिष में मंगल ग्रह का खास महत्व है, जो साहस, ऊर्जा, शौर्य, रक्त, भूमि और पराक्रम आदि के दाता हैं। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जो हर 45 दिन बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस बीच एक निश्चित अवधि के बाद मंगल नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में किस दिन और किस समय ग्रहों के सेनापति मंगल राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
मंगल राशि और नक्षत्र परिवर्तन 2025
जनवरी में मंगल गोचर-
- मंगल देव 21 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 09:37 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इससे पहले 12 जनवरी 2025 को मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
फरवरी और मार्च में मंगल गोचर-
- फरवरी और मार्च माह में मंगल देव न तो राशि परिवर्तन करेंगे और न ही नक्षत्र गोचर होगा।
अप्रैल में मंगल गोचर-
- 3 अप्रैल 2025, दिन बृहस्पतिवार को प्रात: काल 01:56 मिनट पर मंगल देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। राशि परिवर्तन करने के बाद 12 अप्रैल 2025 को मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
ये भी पढ़ें- Ketu Gochar: 2025 में केतु गोचर से 3 राशियों को होगा बंपर फायदा, कार या प्रॉपर्टी का सपना होगा सच!
मई में मंगल गोचर-
12 मई 2025 को मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बता दें कि इस माह में मंगल राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
जून में मंगल गोचर-
- 7 जून 2025, दिन शनिवार को प्रात: काल 02:28 मिनट पर मंगल देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। जून माह में 7 और 30 तारीख को मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
जुलाई में मंगल गोचर-
- 28 जुलाई 2025, दिन सोमवार को रात 08:11 मिनट पर मंगल कन्या राशि में गोचर करेंगे। राशि परिवर्तन करने से पहले 23 जुलाई 2025 को मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
अगस्त में मंगल गोचर-
- 13 अगस्त 2025 को मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बता दें कि इस माह में मंगल राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
सितंबर में मंगल गोचर-
- 13 सितंबर 2025, दिन शनिवार को देर रात 09:34 मिनट पर मंगल तुला राशि में गोचर करेंगे। सितंबर माह में 3 और 23 तारीख को मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
अक्टूबर में मंगल गोचर-
- 27 अक्टूबर 2025, दिन सोमवार को दोपहर 03:53 मिनट पर मंगल वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। राशि परिवर्तन करने से पहले 13 अक्टूबर 2025 को मंगल नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
नवंबर में मंगल गोचर-
- 7 दिसंबर 2025, दिन रविवार को रात 08:27 मिनट पर मंगल धनु राशि में गोचर करेंगे। नवंबर माह में 1 और 19 तारीख को मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
दिसंबर में मंगल गोचर-
- 7 और 25 दिसंबर 2025 को मंगल देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बता दें कि इस माह में मंगल देव राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
14 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
19 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines