हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mangal Gochar 2025: नीच के मंगल 3 अप्रैल से इन 3 राशियों पर ढाएंगे कहर, पाई-पाई के लिए पड़ सकता है तरसना!

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 3 अप्रैल, 2025 से चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर नीच हो रहे हैं। मंगल ग्रह के नीच हो जाने से 3 राशियों के जातकों पर जबरदस्त नेगेटिव असर होगा और वे पाई-पाई के लिए मोहताज हो सकते हैं। आइए जानते है, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: ग्रहों के सेनापति माने गए मंगल ग्रह 3 अप्रैल, 2025 की रात 1 बजकर 56 मिनट से चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि में मंगल नीच के हो जाते हैं। मंगल जमीन, जायदाद, मकान जैसे अचल संपत्ति और वाहन जैसे चल संपत्ति, साहस, वीरता, आत्मविश्वास, सेना, युद्ध, पुलिस, बिजली, पराक्रम, भाई, प्रशासनिक नेतृत्व आदि के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। मंगल ग्रह जब नीच के हो जाते हैं, तो इन सभी पहलुओं और सेक्टर पर व्यापक और गंभीर असर पड़ता है। आपको बता दें कि जब मंगल नीच के हो जाते हैं, वे बलहीन यानी कमजोर हो जाते हैं। इस अवस्था में वे शुभ फल नहीं दे पाते हैं।

मंगल के नीच होने का प्रभाव

जब मंगल कर्क राशि में आते हैं, तो वे अपनी स्वाभाविक शक्ति खो देते हैं। भूमि, मकान, संपत्ति और वाहन से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे मानसिक अस्थिरता बनी रह सकती है। मंगल के कमजोर होने से साहस और आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। भाई-बहनों के बीच तनाव और संबंधों में खटास आ सकती है। चोट, जलन, रक्त संबंधी रोग और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!

विज्ञापन

नीच मंगल का राशियों पर नेगेटिव असर

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब मंगल ग्रह 3 अप्रैल 2025 से कर्क राशि में नीच के हो जाएंगे, तो कई राशियों के लिए नकारात्मक प्रभाव डालेंगे, लेकिन, विशेष रूप से 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए यह समय बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इन राशियों को धन हानि, करियर में उतार-चढ़ाव, पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

मेष राशि

मंगल मेष राशि के स्वामी हैं, लेकिन उनके नीच के हो जाने से इन राशियों के जातकों भारी प्रभाव पड़ेगा। करियर में रुकावटें आएंगी, प्रमोशन या सैलरी बढ़ोतरी में देरी हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय कठिनाइयों से भरा रहेगा, धन हानि हो सकती है। परिवार में वाद-विवाद बढ़ सकते हैं, विशेषकर माता-पिता से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, जैसे सिरदर्द, रक्तचाप और पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। क्रोध और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, जिससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

मंगल इस राशि में नीच के हो रहे हैं, जिससे इन राशियों के जातकों पर सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है, छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने की संभावना है। धन की तंगी महसूस हो सकती है, अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है, कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है। पारिवारिक जीवन में अशांति रहेगी, माता से विशेष रूप से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं जैसे अपच, पेट दर्द, अनिद्रा और ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। शांत और संयमित रहें, क्रोध करने से बचें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि भी मंगल ग्रह द्वारा शासित होती है, इसलिए मंगल के नीचस्थ होने से बड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आय में कमी आ सकती है और खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यापारियों को निवेश में सतर्कता बरतनी होगी, नुकसान हो सकता है। पारिवारिक संबंधों में तनाव रहेगा, खासकर दांपत्य जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में परेशानियां हो सकती हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है, चोट, सर्जरी या खून से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

समाधान और उपाय

  • मंगल मंत्र का जाप करें: ‘ॐ अंगारकाय नमः’ मंत्र का रोज़ 108 बार जाप करें।
  • हनुमान जी की पूजा करें: हर मंगलवार हनुमान चालीसा का पाठ करें और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं।
  • लाल रंग के वस्त्र धारण करें: लाल रंग मंगल ग्रह का प्रतीक है, इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
  • तांबे का कड़ा पहनें: तांबा मंगल से संबंधित धातु है, इससे ऊर्जा में वृद्धि होती है।
  • मसूर की दाल और गुड़ का दान करें: मंगलवार को किसी जरूरतमंद को मसूर की दाल और गुड़ दान करें।

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola