हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Mangal Gochar 2025: मिथुन में विराजमान मंगल से बढ़ी 3 राशियों की टेंशन, करियर पर लग सकता है ब्रेक!

Mangal Gochar 2025: बीते दिनों मंगल देव ने राशि परिवर्तन कर लिया है। इस समय वो मिथुन राशि में मौजूद हैं, जो तीन माह तक यहीं विराजमान रहेंगे। चलिए जानते हैं मंगल गोचर से किन तीन राशियों के जातकों को परेशानी होगी।

विज्ञापन
मंगल राशि परिवर्तन 2025

Mangal Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल देव को विशेष स्थान प्राप्त है, जो पराक्रम, शक्ति, साहस और ऊर्जा आदि के कारक ग्रह भी हैं। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जो मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। जब भी मंगल देव गोचर करते हैं, तो उसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 21 जनवरी 2025 को मंगल देव ने गोचर किया है, जिसका कुछ राशियों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं मंगल गोचर से इस बार किन तीन राशियों के जातकों की परेशानी पहले के मुकाबले और ज्यादा बढ़ने वाली है।

किस समय हुआ मंगल गोचर?

पंचांग की गणना के अनुसार, 21 जनवरी 2025 को सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर मंगल देव ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है। 3 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 1 बजकर 56 मिनट तक मंगल देव मिथुन राशि में ही मौजूद रहेंगे। 3 अप्रैल को मंगल मिथुन राशि में से निकलकर कर्क राशि में गोचर करेंगे।

ये भी पढ़ें- Video: शनि-राहु की दृष्टि से इस राशि के जीवन में मचेगी उथल-पुथल, पुराने रोगों का दर्द करेगा परेशान!

विज्ञापन

मंगल किन तीन राशियों की बढ़ाएंगे टेंशन?

मिथुन राशि

मिथुन राशि में मंगल के गोचर करने से इस राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पर्सनल लाइफ में परेशानियां बनी रहेंगी, जिसका नकारात्मक असर अधिकतर रिश्तों पर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की जगह गिरावट आने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की ऑफिस के काम को लेकर सहकर्मियों से खटपट हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आगामी दिन कुछ खास अच्छे नहीं रहेंगे। परिवारवालों के साथ समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा। शादीशुदा कपल के बीच तनाव की स्थिति बनी रहेगी। छात्रों का पिता से विवाद हो सकता है। इसके अलावा उनका मन गलत चीजों की तरफ भटक सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिलेंगे, जिसके कारण युवा वर्ग परेशान रहेंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

मंगल के गोचर का तुला राशि के जातकों के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शादीशुदा जातक अपनी पर्सनल बातों को किसी को न बताएं। नहीं तो आगे चलकर इन्हीं बातों को लेकर आपका साथी से विवाद हो सकता है। कारोबारियों का काम सामान्य रहेगा। इस समय बिजनेस से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें। छात्रों का टीचर से विवाद हो सकता है। ठंड के मौसम में 60 से 80 उम्र के जातकों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Sun Transit 2025: शनि के नक्षत्र में सूर्य ने किया गोचर, इन 3 राशियों को होगा फायदा, मिलेगी गुड न्यूज!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola