हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

12 जुलाई से इन 5 राशियों के दुख के दिन समाप्त, मंगल कृपा से होगा सब मंगलमय

Mangal Gochar 2024: मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है और किसी सुख-सुविधा की कमी नहीं रहती है। 12 जुलाई, 2024 से मंगल ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका पॉजिटिव असर 5 राशियों पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Mangal Gochar 2024: मंगल ग्रह वैदिक ज्योतिष के एक बहुत शक्तिशाली ग्रह हैं। वे भूमि, मकान और अन्य अचल संपत्ति, वाहन (व्हीकल), वीरता, साहस युद्ध, पराक्रम, बड़ा भाई, सेना, पुलिस, नेतृत्व, रणनीति, पौरुष, क्रोध के कारक ग्रह हैं। उनके राशि परिर्वतन से इन सभी सेक्टर पर व्यापक असर पड़ता है। अभी स्वराशि मेष में गोचर कर मंगल देव शुक्रवार 12 जुलाई, 2024 की शाम 8 बजकर 42 मिनट पर वृषभ राशि में प्रविष्ट होंगे। उनके इस राशि परिवर्तन से देश-दुनिया, मौसम और सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के जीवन में विशेष सकारात्मक प्रभाव होने की प्रबल संभावना है।

मेष राशि:

वृषभ राशि में मंगल गोचर मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। भूमि और मकान से जुड़े विवाद खत्म होने के योग बन रहे हैं। धन की आमद के उपायों से आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। किसी पुराने निवेश से अच्छा-खासा लाभ हो सकता है। नए निवेश के लिए भी यह समय सही है। कारोबारियों को बिजनेस विस्तार के लिए एक्स्ट्रा एफर्ट लेने से लाभ के मार्जिन में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है।

कर्क राशि:

कर्क राशि में मंगल गोचर के प्रभाव से आपके जीवन में नई ऊर्जा, साहस और उत्साह में वृद्धि होगी। आर्थिक मजबूती के लिए उठाए गए कदमों से धन की आमद तेज होगी। कारोबार का विस्तार हो सकता है। प्रॉफिट का मार्जिन बढ़ने के योग हैं। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बेरोजगार जातकों के लिए रोजगार ने नए अवसर सामने आ सकते हैं। लव लाइफ में दिन मौज-मस्ती से भरे होंगे।

विज्ञापन

तुला राशि:

मंगलदेव के कर्क राशि में गोचर करने से आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। धन कमाने के नए प्रयासों से आर्थिक संकट दूर हो जाएंगे। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिल सकती है या उनका प्रमोशन होने योग हैं। शेयर बाजार में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स जातकों को कॉम्पीटिटिव एग्जाम में सक्सेस मिल सकती है।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का कर्क राशि में गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। कारोबार से जुड़े जातकों की व्यापार में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ेगी, जो व्यापार के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती हैं। धन का प्रवाह तेज होगा। धन बचत के आपके प्रयास भी सफल होंगे। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में प्रगति होगी, अच्छे संस्थान में दाखिला मिलने के योग है। मैरिड लाइफ सुखमय होगा।

विज्ञापन

मीन राशि:

कर्क राशि में मंगल देव के गोचर के शुभ प्रभाव से मीन राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। आपको कोई सरकारी डील मिल सकती है। अपना जमीन खरीदने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट नौकरी बदलने के इच्छुक जातकों को मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब मिल सकती है। लव लाइफ में पार्टनर से अनबन समाप्त होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: हर सपना कुछ कहता है: सपने में ‘दौड़ते हुए घोड़े’ दिखें तो मिलते हैं ये 5 शुभ संकेत

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Shakun Shastra: कौआ देता है किस्मत चमकने ये 7 संकेत, जानें कैसे होते हैं ये और क्या हैं इनके अर्थ?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola