Grah Gochar 2025: सितंबर माह का हर एक दिन खगोलीय घटना से बेहद खास है। इस माह के अधिकतर दिन किसी न किसी ग्रह का राशि व नक्षत्र गोचर हो रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 सितंबर 2025 को मंगल, चंद्र और शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होगा। इसके अलावा इस दिन परिवर्तिनी एकादशी भी है। ऐसे में इस दिन का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है। 3 सितंबर को सबसे पहले शाम में 6 बजकर 4 मिनट पर मंगल देव चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके बाद रात 11 बजकर 8 मिनट पर मंगल का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर होगा, जबकि देर रात 11 बजकर 57 मिनट पर शुक्र देव अश्लेषा (अश्लेशा) नक्षत्र में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं किन तीन राशियों के लिए 3 सितंबर 2025 को मंगल, चंद्र और शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर होना शुभ रहेगा।
मेष राशि
मंगल, चंद्र और शुक्र ग्रह का नक्षत्र गोचर मेष राशिवालों के जीवन में खुशियों को लेकर आएगा। सेहत संबंधी समस्याओं से बच्चों को मुक्ति मिलेगी और वो ऊर्जावान महसूस करेंगे। कारोबारी वर्ग को शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा और कारोबार का विस्तार होगा। साथ ही नए साझेदारों का साथ मिलेगा। इसके अलावा विवाहित जातकों को खुद के भवन का सुख भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: सितंबर में इन राशियों पर होगी पैसों की बौछार, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों की आमदनी का हाल
कर्क राशि
मेष के अलावा कर्क राशिवालों के लिए भी आने वाला समय अच्छा रहने वाला है। विवाहित जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और उम्रदराज जातकों की नाराजगी दूर होगी। बच्चों के स्वभाव में नरमी आएगी और वो किसी दोस्त से जुड़ाव महसूस करेंगे। साझेदारों से मतभेद चल रहे हैं तो वो दूर होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को भाग्य के बलवान होने से करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
मकर राशि
सितंबर माह के शुरुआत में मकर राशिवालों का स्वास्थ्य मंगल, चंद्र और शुक्र ग्रह की कृपा से बढ़िया रहेगा। यदि आप अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं तो जॉब बदलने पर ध्यान दें और कोई भी मौका अपने हाथ से न जाने दें। बिजनेसमैन संपत्ति खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें इस सप्ताह अच्छा सौदा मिल जाएगा। रिश्तों के लिहाज से भी ये समय विवाहित और अविवाहित जातकों के हित में रहेगा।
ये भी पढ़ें- Blood Moon: 7 सितंबर को 12482 सेकंड तक ‘लाल’ रहेगा चंद्रमा, जानें किन 3 राशियों को खतरा?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Video: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
13 hrs agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
17 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
20 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
4 days agoAaj Ka Rashifal: आज बुधवार को इन 4 राशियों का बिगड़ सकता है बजट, पढ़ें 30 सितंबर 2026 का राशिफल
4 days agoNumerology: अकेले रहना पसंद करते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इंट्रोवर्ट होता है इनका स्वभाव, जानिए
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines