Mahashivratri 2024 Zodiac Sign: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। बता दें कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव की शादी हुई थी। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल यानी साल 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। ज्योतिषियों के अनुसार, 8 मार्च 2024 को शुभ संयोग में महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन कई शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है जो मुख्य रूप से सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग खास है।
बता दें इस दिन ग्रहों की युति भी होने वाली है। इस इस दिन कुंभ राशि में शुक्र, शनि और सूर्य देव एक साथ मिलकर त्रिग्रही योग भी बनाएंगे। ऐसे में महाशिवरात्रि कुछ राशियों के लिए खास मानी जा रही है। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आज इस खबर में जानेंगे आखिर महाशिवरात्रि के दिन से किन-किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है। आइए विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए इस बार की महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ रहने वाली है। भगवान शिव की कृपा से लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। जो लोग नौकरी या कारोबार कर रहे हैं उनके कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं। जो लोग शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। साथ ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के बाद वृषभ राशि वाले लोगों की किस्मत बिल्कुल बदल सकती है। किसी भी कार्य में मनचाही सफलता मिल सकती है। जो लोग सामाजिक कार्यों में जुड़े हुए हैं उनको समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही शादी-शुदा लोगों के जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों के लिए इस बार की महाशिवरात्रि किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार, मकर राशि वाले लोगों के प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको भगवान शिव के आशीर्वाद से नौकरी मिल सकती है। साथ ही जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं उनके प्रमोशन के चांसेस बढ़ने वाले हैं। साथ ही आय में भी वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें- प्यार में पागल होते हैं ये 3 राशि के लोग, पार्टनर की हर ख्वाहिश करते हैं पूरी
यह भी पढ़ें- ग्रहों के राजा सूर्य 14 मार्च को करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेगी धन की सौगात
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन इस “संकल्प मंत्र” से करें भगवान शिव की पूजा, महादेव होंगे जरूर प्रसन्न
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
37 mins agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
17 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
21 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines