---विज्ञापन---

ज्योतिष

Mahalaxmi Rajyog: मंगल-चंद्र करेंगे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण, नोट गिनते-गिनते थक जाएंगे इन 4 राशि वालों के हाथ

Mahalaxmi Rajyog: 16 मार्च 2026 से मंगल और चंद्रमा की अनुकूल स्थिति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा, जो अचानक धन, पदोन्नति और आर्थिक मजबूती देता है. इस राजयोग से 3 राशि के जातक इस सुनहरे अवसर का पूरा लाभ उठा पाएंगे. चेक करें, क्या आपकी राशि भी इसमें शामिल है?

Author Written By: Shyamnandan Updated: Feb 24, 2026 23:48
mahalaxmi-rajyog

Mahalaxmi Rajyog: द्रिक पंचांग के अनुसार 16 मार्च 2026 का दिन विशेष ज्योतिषीय महत्व रखने वाला है. इस दिन ग्रहों के सेनापति मंगल और मन के अधिपति चंद्रमा की अनुकूल स्थिति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में इस योग को धन, वैभव, सुख-सुविधा और आर्थिक मजबूती प्रदान करने वाला माना गया है. इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी संकेत दे रहा है. करियर में उन्नति, व्यापार में वृद्धि और निवेश से लाभ के योग बन सकते हैं.

महालक्ष्मी राजयोग क्या है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब मंगल की शुभ दृष्टि चंद्रमा पर पड़ती है, या दोनों ग्रह केंद्र अथवा त्रिकोण भाव में सशक्त स्थिति में हों, या उनकी युति बने, तब यह राजयोग फलित होता है. इस प्रभाव से अचानक धन लाभ, पदोन्नति, नए अवसर और आर्थिक स्थिरता मिल सकती है. इस योग से व्यक्ति को आर्थिक उन्नति, प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं. साथ ही, रुके हुए कार्यों में भी गति आने की संभावना रहती है. धन इतना आता है, आदमी संभाल नहीं पाता है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2026: होलिका की अग्नि में गेहूं की हरी बालियां और चने की फलियां क्यों डालते हैं, जानें होली के रिवाज

महालक्ष्मी राजयोग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

इस समय वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक और व्यवसायिक दृष्टि से बहुत शुभ संकेत मिल रहे हैं. मंगल और चंद्रमा की अनुकूल स्थिति से अचानक धन लाभ के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं. पुराने निवेशों से लाभ मिलेगा और व्यापार में नई योजनाएं फलित होंगी. पदोन्नति और सम्मान पाने के योग बन रहे हैं. घर परिवार में सुख और सुविधा बढ़ेगी. साथ ही, लंबे समय से रुके हुए कार्य अब तेजी से पूरे होंगे. इस समय आपका मनोबल ऊँचा रहेगा और नए अवसरों को हाथ से जाने नहीं देंगे.

---विज्ञापन---

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक 16 मार्च 2026 से अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त कर सकते हैं. नौकरी में तरक्की या व्यवसाय में मुनाफा देखने को मिलेगा. आर्थिक स्थिरता आएगी और निवेश करने का सही समय है. परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. अपने पुराने प्रोजेक्ट्स और योजनाओं को नई दिशा देने का समय है. साथ ही अचानक धन लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी है. आपका पेशेवर जीवन और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में वृद्धि और नए अवसरों के योग बनेंगे. धन लाभ के अवसर अचानक आएंगे और निवेश से अच्छे मुनाफे की संभावना है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और परिवार में सुख-सुखी वातावरण रहेगा. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होंगे. इस समय आपको अपनी योजनाओं में धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Shiani Rashi Parivartan: मीन से मेष में गोचर कर नीच के हो जाएंगे शनि, ढाई साल तक इन राशियों का हाल रहेगा बेहाल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 24, 2026 11:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.