Aaj Ka Rashifal 23 February 2026: आज 23 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी और सप्तमी तिथि है. आज तैतिल, गर और वणिज करण रहेगा. इसके साथ ही भरणी और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. आज मासिक कार्तिगाई का व्रत रखा जाएगा. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मंगल ग्रह मकर राशि से कुंभ राशि में गोचर करेंगे. सूर्य ग्रह कुंभ राशि में, चंद्र ग्रह मेष राशि में, मंगल ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह कुंभ में, देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शुक्र ग्रह कुंभ राशि में मौजूद रहेंगे. इसके साथ ही शनि ग्रह मीन राशि में विराजमान रहने वाले हैं. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में रहेंगे. इस प्रकार ग्रह स्थिति रहेगी.
आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं शिव जी को समर्पित सोमवार 23 फरवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के राशिफल के लिए कैसा रहने वाला है?
धनकोष में वृद्धि होगी. अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें. आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है. मन में कई दुविधाएं चल रही है. आध्यत्मिक बल से लाभ होगा.
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है. महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे. छात्रों के लिए समय महनत करने वाला है. ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है.
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा. आप कितना सोचते है पर करते कितना है. इस पर ध्यान दें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है.
क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से आप गुजर रहे है. शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें. वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं. अपनी सोच को बदलें लाभ होगा. मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी.
आप दुसरों के लिए बुरा न सोचें. अपने आहार पर नियंत्रण रखें. पेट संबंधित रोग संभव है. समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी. मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
जो करना चाहिए वो ही करिए. फालतू समय बर्बाद न करें. दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे. शांति से विचार कर कोई निर्णय लें. आजीविका के स्त्रोत्र में वृद्दि के आसार हैं. पूराने निवेश से लाभ होगा.
अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं. पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है. दूसरा है कि हर वस्तु एक चमत्कार है. कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें. आर्थिक लाभ संभव है.
संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है. जोखिम भरे कार्य टालें. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. किसी कार्यक्रम की रुपरेखा बनेगी.
जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है. गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे. मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. राजनेतिक मामलों में आप का विरोध होगा. विवाद न करें.
संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है, पर उनकी जिद जायज हो. आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है, इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं. अस्वस्थता रह सकती है. संपत्ति के कार्य लाभ देंगे.
दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें. क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे. पिता से मतभेद समाप्त होंगे. नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें. परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे.
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते है. मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें. दूसरों से अपेक्षा न करें. पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.