Vyatipat Yog: होली के बाद सतर्क रहें ये 3 राशियां, सूर्य-चन्द्र व्यतिपात योग कराएगा हानि, बढ़ाएगा तनाव

Vyatipat Yog: ज्योतिष में व्यतिपात योग को अत्यंत अशुभ और विनाशकारी माना गया है, जो सूर्य-चंद्र के 180° विपरीत होने से बनता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, होली के अगले दिन दोपहर बाद इस योग का निर्माण होगा. आइए जानते हैं, इस दौरान किन 3 राशियों को बेहद सतर्क रहना होगा?

Vyatipat-Yog

Vyatipat Dosha Upay: ज्योतिष में व्यतिपात योग को एक बहुत ही संवेदनशील और शक्तिशाली समय माना गया है. यह योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा के बीच 180° का अंतर होता है, यानी ये एक-दूसरे के सीधे विपरीत राशियों में स्थित होते हैं. इस समय ग्रहों की ऊर्जा बहुत तीव्र हो जाती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार सूर्य और चंद्रमा शनिवार 5 फरवरी को दोपहर बाद 03:05 पी एम बजे से व्यतिपात योग बना रहे हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, इस अशुभ योग के असर से 3 राशियों को सबसे अधिक सतर्क रहना होगा, वरना धन हानि, स्वास्थ्य हानि, रिश्तों में अलगाव, दुर्घटनाएं आदि होने के दुर्योग हैं.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक तनाव बढ़ाने वाला हो सकता है. कार्यक्षेत्र में अचानक दबाव बढ़ सकता है. वरिष्ठों से मतभेद की स्थिति बन सकती है. छोटी-सी गलती भी बड़ी समस्या का रूप ले सकती है. आर्थिक मामलों में जोखिम लेना ठीक नहीं रहेगा. निवेश टाल दें. किसी पुराने लेन-देन को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है. परिवार में अहंकार टकराव का कारण बन सकता है. जीवनसाथी के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है. स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द, आंखों में जलन या थकावट परेशान कर सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. इस समय संयम ही सबसे बड़ा उपाय है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए व्यतिपात योग भावनात्मक असंतुलन ला सकता है. मन में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. किसी करीबी से अनबन हो सकती है. रिश्तों में दूरी आने की आशंका है. कार्यस्थल पर गुप्त विरोधी सक्रिय हो सकते हैं. आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है. धन हानि के संकेत हैं, खासकर यदि आप बिना सोच-विचार के खर्च करेंगे. सेहत के मामले में पेट संबंधी समस्या या रक्तचाप प्रभावित हो सकता है. यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता रखें. किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहना बेहतर होगा. धैर्य और मौन इस समय आपके लिए रक्षा कवच का काम करेंगे.

विज्ञापन

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान मानसिक दबाव और अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. काम में एकाग्रता कम हो सकती है. महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले दो बार सोचें. मित्रों या सहकर्मियों के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है. आर्थिक मामलों में अचानक खर्च बढ़ सकता है. उधार देने से बचें. घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. नींद की कमी और चिंता बढ़ सकती है. किसी पुराने मामले का तनाव फिर से उभर सकता है. वाहन या मशीनरी से जुड़ा कार्य सावधानी से करें. शांत मन से काम लें और विवादित परिस्थितियों से दूरी बनाए रखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ