Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 February 2026: होलाष्टक की हुई शुरुआत, पंचांग से जानें शुभ-अशुभ समय, योग और करण
Aaj Ka Panchang: आज 24 फरवरी 2026, मंगलवार से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है. होली से पहले के आठ दिनों शुभ कार्य की मनाही होती है जिसे होलाष्टक कहते हैं. आप पंचांग के जरिए कल के शुभ-अशुभ समय, योग, करण, नक्षत्र और ग्रहों की स्थिति आदि के बारे में जान सकते हैं. यहां पढ़ें 24 फरवरी का पंचांग.
Aaj Ka Panchang 24 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. इसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ हो जाएगा. अष्टमी तिथि के साथ ही आज से होलाष्टक की शुरुआत हो गई है. आप यहां मंगलवार के पंचांग के जरिए दिन भर के योग, करण और नक्षत्र के बारे में जान सकते हैं. शुभ-अशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण और ग्रह स्थिति के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां पढ़ें 24 फरवरी 2026, हनुमान जी को समर्पित मंगलवार का पंचांग.
विज्ञापन
तिथि, करण, पक्ष और योग
तिथि – सप्तमी और अष्टमी माह – फाल्गुन पक्ष – शुक्ल पक्ष करण – वणिज, विष्टि, बव और बालव नक्षत्र – कृत्तिका और रोहिणी योग – इंद्र, वैधृति और विष्कम्भ दिन – मंगलवार दिशाशूल – उत्तर
24 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सपत्मी तिथि के बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी. इसके साथ ही होलाष्टक का आरंभ होगा. मंगलवार के दिन नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. चंद्र ग्रह मेष राशि में विराजमान रहेंगे और मंगल ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे. बुध ग्रह कुंभ में विराजमान रहेंगे. इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में विराजमान रहेंगे, शुक्र ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे. शनि ग्रह मीन राशि में पूरे वर्ष विराजमान रहेंगे. केतु ग्रह सिंह और राहु ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. इस प्रकार दिनभर की ग्रह स्थिति रहने वाली है.