हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs Today: 25 जुलाई को ग्रहों की चाल इन 5 राशियों को दिलाएगी धन, मान-सम्मान और नए मौके

Lucky Zodiac Signs: 25 जुलाई के शुभ ग्रह योग 5 राशियों के लिए धन, मान-सम्मान, करियर ग्रोथ और नए अवसरों के संकेत दे रहे हैं. वहीं, देवशयनी एकादशी का दिन भी इन शुभ संयोगों को खास बना रहा है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: 25 जुलाई 2026 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन शनिवार है. इस दिन देवशयनी एकादशी का पावन व्रत रखा जाएगा. साथ ही वासुदेव द्वादशी और गौरी व्रत का भी शुभ संयोग रहेगा. धार्मिक दृष्टि से इस दिन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके साथ ही, पूरे दिन ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिसे इंद्र योग की शुभता प्राप्त होगी. जहां तक ग्रहीय व्यवस्था की बात के जातकों के लिए 25 जुलाई का इस दिन ग्रह सेनापति मंगल उत्तर दिशा की ओर गमन करेंगे यानी उत्तरमुखी होंगे. वहीं, सूर्य और शनि 108 डिग्री की कोणीय दूरी पर रहकर त्रिदशांक योग का निर्माण करेंगे.

इसी दिन राशिमंडल में चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि सूर्य ग्रह कर्क राशि में गुरु के साथ विराजमान रहेंगे. कर्क राशि में ये दोनों ग्रह बेहद फलदायी गुरु-आदित्य योग का निर्माण कर रहे हैं. इसके अलावा, मंगल ग्रह वृषभ राशि, बुध ग्रह मिथुन राशि में वक्री और अस्त, शुक्र और केतु ग्रह सिंह राशि, शनि मीन राशि और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 25 जुलाई के ज्योतिषीय योग-संयोग से यूं तो सभी राशियों पर बेहद व्यापक और गहरा असर होगा, लेकिन इस दिन 5 राशियों के जातकों के लिए सफलता के बड़े अवसर सामने आ सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको धन, मान-सम्मान और नए मौके मिलने के योग बन रहे हैं?

25 जुलाई का कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए 25 जुलाई का यह दिन लिए काफी अच्छा दिन साबित हो सकता है. किस्मत आपका साथ दे सकती है. ऑफिस में आपका काम नोटिस होगा. बॉस नई जिम्मेदारी दे सकते हैं. प्रमोशन की बात भी आगे बढ़ सकती है. बिजनेस करने वालों को अच्छा क्लाइंट मिल सकता है. रुका हुआ पैसा वापस आने के चांस हैं. इनकम मजबूत हो सकती है. घर में आपकी बात सुनी जाएगी. किसी शुभ काम की तैयारी शुरू हो सकती है. लव रिलेशन में भरोसा और बढ़ेगा. पार्टनर हर कदम पर साथ देगा. स्टूडेंट्स का फोकस अच्छा रहेगा. हेल्थ ठीक रहेगी. बेवजह टेंशन लेने से बचें. आपका कॉन्फिडेंस ही सबसे बड़ी ताकत रहेगा. हॉस्पिटल किसी जरूरतमंद को ब्लड डोनेट कर आपको असीम संतुष्टि मिलेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Jyotish Upay: वृषभ, कन्या और मकर राशि के लिए धन वृद्धि के असरदार ज्योतिष उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

25 जुलाई का सिंह राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए 25 जुलाई का यह दिन उनको नई पहचान दिला सकता है. लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदा दे सकती है. करियर में बड़ा मौका मिल सकता है. इंटरव्यू या मीटिंग में अच्छा इम्प्रेशन पड़ेगा. बिजनेस में नई डील फाइनल हो सकती है. कमाई बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है. निवेश से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. लव लाइफ पहले से बेहतर होगी. सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से बात शुरू हो सकती है. दोस्तों का साथ मिलेगा. छोटी यात्रा फायदेमंद रहेगी. हेल्थ अच्छी रहेगी. सही प्लानिंग आपको आगे ले जाएगी. सोसाइटी के पेट्स और जानवरों के लिए आप भोजन दो नारा बुलंद करेंगे.

विज्ञापन

25 जुलाई का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए 25 जुलाई का दिन लिए स्मार्ट फैसले लेने का समय है. रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे. ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी. नई स्किल का फायदा मिलेगा. बिजनेस बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है. कोई पुराना कॉन्टैक्ट बड़ी मदद करेगा. पैसों की स्थिति पहले से बेहतर होगी. सेविंग बढ़ाने का मौका मिलेगा. परिवार में खुशियां बनी रहेंगी. भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा. पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे. स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. ट्रैवल से फायदा होगा. हेल्थ सामान्य रहेगी. समय का सही इस्तेमाल सफलता दिलाएगा. आप किसी स्टूडेंट आंदोलन में भाग ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: पत्नी को खुश रखने के लिए पति को देने चाहिए ये 5 सुख, तभी बनेगा रिश्ता मजबूत

विज्ञापन

25 जुलाई का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 25 जुलाई पॉजिटिव बदलाव लेकर आ सकता है. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. मुश्किल फैसले भी आसानी से ले पाएंगे. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है. बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. प्रॉपर्टी या गाड़ी से जुड़ा काम बन सकता है. पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. परिवार का पूरा साथ मिलेगा. घर का माहौल खुशहाल रहेगा. लव रिलेशन में अपनापन बढ़ेगा. पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को अच्छी खबर मिल सकती है. हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी. धैर्य बनाए रखेंगे तो बड़ा फायदा मिलेगा. आप किस अजनबी की धन से मदद कर सकते हैं.

25 जुलाई का मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए 25 जुलाई का नए मौके लेकर आ सकता है. मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा. करियर में ग्रोथ के मजबूत चांस हैं. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है. बिजनेस में नई पार्टनरशिप फायदा दे सकती है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. लव रिलेशन और मजबूत होंगे. पार्टनर के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे. स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. एग्जाम में सफलता मिलने के संकेत हैं. हेल्थ ठीक रहेगी. पॉजिटिव सोच आपको आगे बढ़ाएगी. आप पड़ोस के बच्चों को फ्री में ट्यूशन देने के लिए समय निकाल पाएंगे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola