हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: चंद्र गोचर से लव लाइफ में बढ़ेंगी परेशानियां या बढ़ेगा प्यार और रोमांस? जानें शनिवार का प्रेम राशिफल

शनिवार को चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि चंद्र गोचर के प्रभाव के कारण आपकी लव लाइफ में टेंशन बढ़ेगी या नहीं, तो इसके लिए पढ़ सकते हैं 5 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।  

विज्ञापन
5 अप्रैल 2025 का लव राशिफल

मन के कारक ग्रह चंद्र का शास्त्रों में खास महत्व है, जो हर सवा दो दिन में राशि गोचर करते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 5 अप्रैल 2025 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। साथ ही अतिगण्ड योग और सुकर्मा योग बन रहा है। इसके अलावा शनिवार को देर रात 11 बजकर 24 मिनट पर चंद्र देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। यदि आप जानना चाहते हैं कि चंद्र गोचर का शनिवार को आपकी लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, तो इसके लिए पढ़ें 5 अप्रैल 2025 का प्रेम राशिफल।

मेष राशि

कपल के संबंध में मधुरता बनी रहेगी। साथी के साथ पूरा दिन घर पर बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जिन जातकों को प्यार का इंतजार है, उन्हें अपने सब्र का फल मिलेगा। सुबह-सुबह किसी खास इंसान से बातचीत हो सकती है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 15

वृषभ राशि

रिश्तों में उत्पन्न परेशानियों के कारण वृषभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना शनिवार को सिंगल लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। इसके अलावा इस वक्त किसी पर भी प्यार के मामले में भरोसा न करें।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों से उनका कोई दोस्त अपने प्यार का इजहार कर सकता है। यदि आप हां कहते हैं, तो उम्मीद है कि भविष्य में आप दोनों की शादी हो जाएगी। विवाहित कपल के लिए ये दिन तनावपूर्ण रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कर्क राशि

बीते दिनों यदि आपका अपने साथी से झगड़ा हुआ था, तो कुछ समय के लिए उन्हें घर से बाहर ले जाएं और उनसे बात करें। इससे आप दोनों के बीच स्थिति सामान्य होगी और प्यार गहरा होगा। सिंगल लोग किसी न किसी काम में पूरे दिन व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण थकान और कमजोरी की समस्या रहेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

कपल के बीच परिस्थिति अनुकूल नहीं है, तो इस समय किसी पुरानी बात को लेकर उनसे बात न करें। अन्यथा बात और ज्यादा बिगड़ सकती है। सिंगल लोगों का सच्चे प्यार का इंतजार शनिवार को भी जारी रहेगा।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

कन्या राशि

कपल के बीच किसी तीसरे इंसान का आगमन होगा। यदि आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता न टूटे, तो अपने साथ पर भरोसा रखें और किसी के भी कहने पर उनके ऊपर शक न करें।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 6

तुला राशि

सिंगल जातकों को बेहद सतर्क रहना होगा। प्यार के मामले में किसी पर भी भरोसा करना भारी पड़ सकता है। जो लोग विवाहित हैं, उनका मूड खराब रहेगा। बात-बात पर गुस्सा आएगा, जिसके कारण साथी और पिता से अनबन भी हो सकती है।

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 20

वृश्चिक राशि

यदि आप नौकरी कर रहे हैं और अभी तक सिंगल हैं, तो शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए आपसे कोई अपने प्यार का इजहार कर सकता है। कपल के लिए शाम तक का समय मिलाजुला रहेगा। लेकिन उसके बाद परिवारवालों के साथ डिनर पर जा सकते हैं।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 5

धनु राशि

यदि आप सिंगल हैं, तो शनिवार को आपकी किसी खास इंसान से मुलाकात नहीं होगी। कपल के बीच तनाव उत्पन्न होगा। पुरानी बातों को लेकर मन परेशान रहेगा। हालांकि ज्यादा चिंता करने के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 24

मकर राशि

यदि आप किसी से मन ही मन प्यार करते हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए शनिवार का दिन शुभ है। जिन जातकों का विवाह हो चुका है, रोमांस के मामले में ये दिन उनके लिए अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 22

कुंभ राशि

चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण कपल के बीच चल रही टेंशन खत्म होगी। बातचीत करने से समस्या का हल निकल जाएगा। वहीं जिन लोगों को सच्चे प्यार का इंतजार है, उनका दिन निराशाजनक रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 12

मीन राशि

सिंगल जातकों के लिए आने वाला समय यादगार रहेगा। कोई पुराना दोस्त आपसे अपने प्यार का इजहार कर सकता है। हालांकि मैरिड कपल के लिए शनिवार का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी अपने काम में व्यस्त रहेंगे और वो आपको समय नहीं दे पाएंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 18

ये भी पढ़ें- Video: गुरु गोचर से बढ़ेंगे इस राशि के लोगों के खर्चे, आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा असर!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola