हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: शनि गोचर से लव लाइफ में बढ़ेगी टेंशन या बढ़ेगा प्यार-रोमांस? जानें रविवार का प्रेम राशिफल

शनिवार देर रात शनि देव गोचर करेंगे, जिसके कारण रविवार को 12 राशियों के जातकों की लव लाइफ में बदलाव आने की संभावना है। यदि आप जानना चाहते हैं कि रविवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 30 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 30 मार्च 2025

कर्मफल दाता शनि को शास्त्रों में दुख, बीमारी, शोक और मृत्यु आदि का दाता माना जाता है। शनि देव करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इसलिए शनि गोचर का प्रभाव लंबे समय तक राशियों के जीवन पर रहता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 30 मार्च 2025 को चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। साथ ही इन्द्र योग और वैधृति योग का निर्माण हो रहा है। हालांकि 30 मार्च से एक दिन पहले 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि गोचर होगा, जिसका प्रभाव रविवार को 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। अगर आप जानने को उत्सुक हैं कि रविवार का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपके हित में रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 30 मार्च 2025 का प्रेम राशिफल।

मेष राशि

प्रेम संबंधों के लिहाज से रविवार का दिन कपल के हित में रहेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। इस समय आपके निजी जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता आएगा। लेकिन इस समय शादी पक्की करना मेष राशि के लोगों के लिए सही नहीं रहेगा।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

रिश्ते में तनाव उत्पन्न होगा, जिसके कारण विवाहित जातकों का मूड खराब रहेगा। यदि वृषभ राशि के जातक ज्यादा चिंता करेंगे, तो उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। सिंगल जातकों का सच्चे प्यार का इंतजार जारी रहेगा। इस वक्त सोलमेट से मुलाकात नहीं होगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

शनि गोचर का अशुभ प्रभाव विवाहित और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। सोलमेट से लड़ाई होगी। बहस के दौरान आप अपने साथी से कुछ ऐसी बातें बोल देंगे, जिसकी वजह से उनका मूड दिनभर खराब रहेगा। जो जातक सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में शनि की कृपा से किसी खास इंसान का आगमन होने वाला है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

कपल के प्रेम जीवन पर शनि गोचर का शुभ प्रभाव पड़ेगा। रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों को भी रविवार को प्यार के मामले में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: मीन राशि में चंद्र ने रखा कदम, अब इन 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगी टेंशन!

सिंह राशि

किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शादीशुदा कपल के रिश्ते में दरार आएगी। पहले से कहीं घूमने जाने का प्लान है, तो रविवार के लिए वो टल सकता है। सिंगल लोगों को शनि देव के विशेष आशीर्वाद से अपना सच्चा प्यार मिल जाएगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

किसी तीसरे व्यक्ति के कारण कपल के बीच दूरियां आएंगी। यदि आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता न टूटे, तो सोलमेट संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और उन्हें भावनात्मक सहारा दें। जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में सच्चे प्यार के साथ खुशियों का आगमन होगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

तुला राशि

प्यार के मामले में ये दिन कपल के लिए मिश्रित रहने वाला है। दोपहर के बाद जीवनसाथी से किसी पुरानी बात पर अनबन हो सकती है। सिंगल लोगों की मुलाकात उनके सच्चे प्यार से हो सकती है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनके घर में खुशियों का आगमन होगा। इस समय जीवनसाथी संग समय बिताएंगे, तो अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों के लिए रविवार का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

धनु राशि

रविवार को विवाहित कपल का कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस होगा। वहीं जो लोग अभी सिंगल हैं, उन्हें कुछ समय ओर साथी का इंतजार करना पड़ेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

मकर राशि

प्रेम संबंधों के लिहाज से रविवार का दिन कपल के हित में रहने वाला है। प्रेमी के साथ काफी समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में आई गलतफहमियां दूर होंगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

कपल शाम के समय घूमने जा सकते हैं। लेकिन इस दौरान आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। नहीं तो आपकी गलती के कारण शाम खराब हो जाएगी। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है और उन्हें अपने सोलमेट का इंतजार है, उनके लिए ये दिन सही नहीं रहने वाला है।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 2

मीन राशि

सोलमेट और घरवालों का मूड खराब रहेगा, जिसके कारण उनसे दूरी बनाए रखने का प्रयास करें। नहीं तो लंबे समय तक उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। जो जातक सिंगल हैं, उन्हें शनि देव की विशेष कृपा से अपना प्यार मिल जाएगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola