Love Rashifal 30 August 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 30 अगस्त 2025 को सुबह 11:28 मिनट पर गुरु देव पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद दोपहर में 04:48 मिनट पर बुध देव सिंह राशि में गोचर करेंगे। दिन खत्म होने से पहले देर रात 09:52 मिनट पर सूर्य देव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में कदम रखेंगे।
चलिए अब जानते हैं 30 अगस्त 2025 को होने वाले ग्रह गोचर से किन-किन राशियों की लव लाइफ में बदलाव आएगा।
मेष राशि
विवाहित मेष राशिवालों के प्रेम जीवन में 30 अगस्त को चुनौतियां आ सकती हैं। धैर्य से परिस्थिति को नहीं संभाला, तो जीवनसाथी के साथ-साथ माता-पिता भी नाराज हो जाएंगे।
वृषभ राशि
हाल के दिनों में जिन लोगों की शादी हुई है, उन्हें साथी से बात करने में संकोच महसूस होगा। हालांकि, बातचीत से रिश्ते को बेहतर बनाएंगे तो ये आपके लिए ही अच्छा होगा। वहीं, जिन वृषभ राशि के जातकों की शादी को कई साल हो गए हैं, उनका दिन जीवनसाथी के साथ सामान्य तरीके से व्यतीत होगा।
मिथुन राशि
छोटी-छोटी बातों पर विवाहित कपल के बीच शनिवार को गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है, जिन्हें दूर करने का आपको समय भी नहीं मिलेगा। अविवाहित मिथुन राशि के लोगों से उनके माता-पिता शादी से जुड़ी कुछ बातें कर सकते हैं।
कर्क राशि
कुंडली में गुरु, बुध और सूर्य ग्रह की अनुकूल स्थिति के कारण विवाहित कर्क राशिवालों के रिश्ते में उत्साह और जोश का संतुलन बना रहेगा, जबकि अविवाहित लोगों का किसी सामाजिक आयोजन में जाने का प्लान बनेगा। वहां आपको अपना सोलमेट भी मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Hair on Ears: कानों पर घने और उलझे बाल हैं तो हो जाएं सावधान, जानें क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र
सिंह राशि
ग्रहों की कृपा से विवाहित सिंह राशि के जातकों के रिश्ते में सकारात्मकता व खुशियां बढ़ेंगी। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर का प्लान भी शनिवार की शाम बन सकता है।
कन्या राशि
विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में 30 अगस्त 2025 को ग्रहों की कृपा से उत्साह और जोश बना रहेगा। हाल के दिनों में जिन लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, वो भावनात्मक फैसले सोच-समझकर लें। जल्दबाजी में लिए फैसले आपकी खुशियों को खत्म कर सकते हैं।
तुला राशि
शादीशुदा जातकों को अपने प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई का अनुभव होगा। शनिवार की रात पार्टनर के साथ रोमांटिक पल साझा करेंगे, जिससे रिश्ता और मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि
विवाहित वृश्चिक राशि के जातक पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं को शनिवार की शाम खुलकर व्यक्त कर पाएंगे। इसके अलावा आप दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ेंगी।
धनु राशि
अविवाहित लोग किसी दोस्त के कहने पर शनिवार को क्रश से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, शादीशुदा जातक अपने रिश्तों में ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखने की कोशिश करेंगे, जिससे आपका रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत होगा।
मकर राशि
सिंगल लोगों के जीवन में प्यार के फूल खिल सकते हैं यानी सोलमेट से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों को अपने प्रेम जीवन में शनिवार की शाम सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
कुंभ राशि
पुरानी बातों को लेकर मैरिड कपल के बीच तनाव पैदा हो सकता है। इसलिए पुरानी बातों को भूल जाएं और वर्तमान में जीने का प्रयास करें।
मीन राशि
अविवाहित मीन राशि के लोग किसी दोस्त के प्रति गंभीर हो सकते हैं। यदि आप इस रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो धैर्य और समझदारी से स्थिति को संभालें। विवाहित जातक शनिवार की शाम जीवनसाथी संग मन की बात करेंगे, जिससे दोनों को अच्छा महसूस होगा।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोगों को माना जाता है सबसे ज्यादा खतरनाक, मतलब के लिए करते हैं दोस्ती
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines