Love Rashifal 28 November 2024: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों का वर्णन किया गया है, जिसमें शुक्र को जन्म कुंडली में विशेष स्थान प्राप्त है। शुक्र देव को प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है, जिसके गोचर के कारण शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। प्रत्येक योग का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों के जातकों के प्रेम जीवन पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, कल 28 नवंबर 2024, दिन गुरुवार को मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। साथ ही शोभन युग का निर्माण हो रहा है, जिसका शुभ प्रभाव कल पूरे दिन कुछ राशियों के जातकों की लव लाइफ पर पड़ने वाला है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि ये योग आपके लिए शुभ रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 28 नवंबर का लव राशिफल।
मेष राशि
कमिटेड रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों का कल का दिन प्यार और रोमांस के मामले में थोड़ा तनावपूर्ण रहने वाला है। पार्टनर से विवाद होने की संभावना है, जिसकी वजह से घर का माहौल भी खराब हो जाएगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 4
वृषभ राशि
जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, कल उनकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में भी बदल सकती है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए कल का दिन प्यार और रोमांस के मामले में बेहद अनुकूल रहने वाला है। पार्टनर की कुछ बातों को नजर अंदाज करेंगे, तो उनके साथ अच्छा समय बताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 9
मिथुन राशि
2 से 3 दिन के लिए आपका पार्टनर आपको कहीं बाहर ले जाने की योजना बना सकता है। पार्टनर के साथ अकेले में भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपको उन्हें अच्छे से जाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा रिश्ते में मजबूती भी आएगी।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
कर्क राशि
अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो कल आपकी पार्टनर से अनबन होने की संभावना है। शादीशुदा कपल के लिए भी कल का दिन अनुकूल नहीं रहने वाला है। पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 5
सिंह राशि
हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनका पार्टनर उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद कपल को भी अकेले में समय बिताने का भरपूर समय मिलेगा, जिससे रिश्ते में गहराई आएगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 1
कन्या राशि
अविवाहित जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की लव लाइफ पहले से ज्यादा रोमांटिक होगी। कल पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 5
तुला राशि
बीते दिनों यदि आपका अपने पार्टनर से झगड़ा हुआ था, तो आपको मनाने के लिए कल वह आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। इसके अलावा कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है। पार्टनर के साथ समय बिताने से आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- नए साल की शुरुआत के साथ 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य और गुरु ग्रह होंगे मेहरबान
वृश्चिक राशि
हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है या जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका दिन प्यार और रोमांस के मामले में कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। दोपहर तक का समय तनावपूर्ण रहेगा। पार्टनर से विवाद होने की भी संभावना है, लेकिन उसके बाद स्थिति थोड़ी सामान्य हो जाएगी।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 9
धनु राशि
अगर आप अपने पार्टनर से कोई बात छुपा रहे हैं, तो जल्द से जल्द सही समय देखकर उन्हें वो बात बता दें। अन्यथा आगे चलकर आप दोनों के बीच गलतफहमी की दीवार उत्पन्न हो सकती है, जिसके चक्कर में आपका रिश्ता भी टूट सकता है। सिंगल जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति अनुकूल न होने के कारण विवाह का योग नहीं बन रहा है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3
मकर राशि
अगर आपके माता-पिता आपकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो कल उन्हें शुभ समाचार मिलने की संभावना नहीं है। फिलहाल आपकी कुंडली में विवाह का योग नहीं है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की पार्टनर और पिता जी से अनबन हो सकती है, जिसके कारण सिरदर्द की समस्या दिन भर रहेगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि
यदि आपकी शादी इसी साल हुई है, तो आपका कल पार्टनर से वाद विवाद हो सकता है, जिसके चक्कर में आपका मूड पूरे दिन खराब रहेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी भी पार्टनर से दोपहर बाद अनबन हो सकती है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 3
मीन राशि
प्यार और रोमांस के मामले में कल का दिन कमिटेड रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के हित में नहीं रहेगा। एक बार फिर पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है, जिसके कारण आपका मूड खराब रहेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 7
ये भी पढ़ें- Surya Gochar: नए साल से पहले 3 राशियां होंगी मालामाल! सूर्य ग्रह करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines