हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: शनिवार को 7 राशियों की लव स्टोरी में आएगा ट्विस्ट, जानें मधुर होंगे संबंध या बढ़ेंगे मतभेद?

Love Rashifal 21 June 2025: भगवान हनुमान और शनिदेव को समर्पित शनिवार के दिन कई राशियों की लव लाइफ में परिवर्तन आने वाला है। जहां कुछ लोग अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे, वहीं कुछ लोगों के रिश्ते में दरार आएगी। यदि आप जानने चाहते हैं कि ये दिन प्यार के मामले में आपके लिए लकी रहेगा या नहीं तो इसके लिए पढ़ें 21 जून का प्रेम राशिफल।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 21 June 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार 21 जून 2025, वार शनिवार को सुबह 7 बजकर 19 मिनट तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी, जिसके बाद एकादशी तिथि का आरंभ होगा। जबकि सुबह राहुकाल 09 बजकर 07 मिनट से लेकर 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

भगवान हनुमान और शनिदेव को समर्पित शनिवार को चंद्र देव मेष राशि में संचार करेंगे। इस दिन रात 8 बजकर 29 मिनट तक अतिगण्ड योग रहेगा, जिसके बाद सुकर्मा योग का आरंभ होगा। चलिए अब जानते हैं मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए 21 जून 2025 का दिन प्यार और रोमांस के मामले में कैसा रहेगा।

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

सिंगल जातक किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जो आध्यात्मिक से जुड़ा है। विवाहित जातकों को दिनभर किसी न किसी काम के चलते भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा और थकान महसूस होगी। ऐसे में जीवनसाथी के साथ बातचीत करने का मौका नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 19
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- शनि मंत्रों का जाप करें।
  • सावधानी- यात्रा करने से बचें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति के साथ रिश्ता जुड़ने का इंतजार करें। विवाहित जातक अपने साथी के साथ घूमने जाएंगे, जहां दिलचस्प गतिविधियों में भाग लेना अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 02
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- हनुमान जी की पूजा करें।
  • सावधानी- लोगों पर बेवजह शक न करें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

जीवनसाथी के साथ घूमने जाने के लिए ये बेहतरीन समय है। कपल के बीच सकारात्मक संचार होगा, जो रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। अगर आप सिंगल हैं तो संभावना है कि शनिवार को आपके जीवन में किसी दिलचस्प व्यक्ति की एंट्री होगी।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 14
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- विवाहित कन्याओं को सिंदूर का दान करें।
  • सावधानी- किसी का अपमान न करें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

हाल के दिनों में सिंगल लोगों को उनके किसी दोस्त ने प्रपोज किया है तो प्यार में एक कदम आगे बढ़ाने से पहले उस व्यक्ति को समझने के लिए थोड़ा समय लें और अपनी भावनाओं को समझें। इस समय कोई भी जवाब देना सही नहीं रहेगा। विवाहित जातक अपने साथी के साथ भविष्य के बारे में कोई महत्वपूर्ण बातचीत कर सकते हैं, जिसका नतीजा अच्छा आएगा।

  • शुभ रंग- वाइट
  • शुभ अंक- 22
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- अविवाहित कन्याओं को भोजन कराएं।
  • सावधानी- किसी अनजान व्यक्ति से खाने की चीज न लें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

किसी जिंदादिल और साहसी व्यक्ति से सिंगल जातकों की मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातक अपने साथी के साथ किसी लंबित मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच की गलतफहमियां भी दूर होंगी।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- श्रृंगार के सामान का दान करें।
  • सावधानी- अनजान व्यक्ति की बातों में आकर कोई कदम न उठाएं।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

अगर आप सिंगल हैं तो किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं, जो आपको बिल्कुल भी पसंद नहीं करता है। लेकिन आपके प्रयास एक दिन सफल जरूर होंगे। विवाहित जातकों का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होगा। जीवनसाथी से मन की बातें करने से मानसिक शांति मिलेगी।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 08
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- विवाहित कन्याओं को श्रृंगार का सामान दें।
  • सावधानी- बचत पर ध्यान दें।

ये भी पढ़ें- Shani Chandra Yuti 2025: मीन राशि में हुआ शनि-चंद्र का मिलन, 3 राशियों को मालामाल होने से कोई नहीं रोक पाएगा

विज्ञापन

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

अविवाहित जातकों के लिए शादी का रिश्ता दिन खत्म होने से पहले आ सकता है। विवाहित कपल के रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ने के कारण दोनों का मन खुश रहेगा।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 03
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- शाम में हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • सावधानी- बेवजह की चीजों पर धन खर्च न करें।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

विवाहित जातकों की लव स्टोरी में कोई बड़ा ट्विस्ट आ सकता है जिससे रिश्ते में रोमांस और उत्साह का स्तर बढ़ेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनका दिन घर का काम करते हुए व्यतीत होगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 26
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- शनि मंत्र घर में स्थापित करें।
  • सावधानी- बड़े-बुजुर्गों से लड़ाई न करें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

अविवाहित लोग बेवजह का काम करने से बचें और किसी पर भरोसा न करें। इस समय आपको प्यार में सफलता नहीं मिलेगी। शादीशुदा कपल की लव स्टोरी में ट्विस्ट आ सकता है जिससे रिश्ते में स्थिरता और गहराई बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 19
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • उपाय- हनुमान जी की तस्वीर घर में स्थापित करें।
  • सावधानी- बड़े-बुजुर्गों का अपमान न करें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

रिश्ते में संवाद बढ़ने के कारण कपल को और दूसरे को समझने का मौका मिलेगा और धीरे-धीरे बंधन मजबूत होगा। जो लोग सिंगल हैं, वो भाई-बहन के साथ अच्छा व सुखद समय व्यतीत करेंगे।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 29
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • उपाय- पानी का दान करें।
  • सावधानी- बड़े-बुजुर्गों से झगड़ा न करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

जिन लोगों की शादी को चुकी है, उनके प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा। सिंगल लोगों के लिए दिन खत्म होने से पहले किसी अपरिचित घर से शादी का रिश्ता आ सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 05
  • लकी दिशा- उत्तर
  • उपाय- चावल का दान करें।
  • सावधानी- खर्च कम करें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

नए संबंधों की शुरुआत करने के लिए शनिवार का दिन उत्तम है। विवाहित जातकों को अपने साथी के साथ नई चीजों का अनुभव करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका बंधन और मजबूत होगा।

विज्ञापन
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- पूर्व
  • उपाय- चीनी का दान करें।
  • सावधानी- झगड़े से दूर रहें।

ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola